सांसद नीरज शेखर ने जनपदवादियों से माँगा जन समर्थन

बलिया : पूर्व चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर का बलिया संसदीय सीट से टिकट फाइनल होने के बाद बधाई देने का क्रम अब भी जारी है. बलिया से दिल्ली जाकर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को उनके आवास पर लोग बधाई दे रहे हैं. इस दौरान नई दिल्ली स्थित सांसद आवास पहुंचे दिव्य कंस्ट्रक्शन एवं ऑर्डर सप्लायर के स्वामी कृष्ण कुमार सिंह ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को पुष्पगुच्छ भेंटकर जीत की अग्रिम बधाई दी.

बलिया को विकसित करने के बारे में चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि बलिया की माटी से हमारा बहुत ही गहरा लगाव रहा. पिताजी के न रहने के बाद मैंने राजनीति शुरू की थी. जब राजनीति में आया तो मुझे सभी लोग उम्र में बड़े थे. जो समय-समय पर लोगों की सेवा करने का सलाह देने वाले भी थे. अब मैं लोगों के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हो चुका हूं. कहाकि बलिया संसदीय क्षेत्र की जनता से जो सम्मान पहले मिला है. मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मुझे इस बार भी आशीर्वाद देने में बलिया की जनता चुप नहीं रहेगी. उन्होंने जनपद वासियों से देश के विकास के दौर में कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील की. जिससे जिले का सर्वांगीण व समग्र विकास किया जा सके.
Comments
No comments yet.