UP Varanasi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : वाराणसी लोकसभा सीट पर नरेंद्र मोदी से 6223 मतों से आगे चल रहे अजय राय
वाराणसी समेत पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। आज सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। नतीजों के लिहाज से उत्तर प्रदेश की हॉट सीट वाराणसी पर विशेष नजरें हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व वाले क्षेत्र के कारण वाराणसी सीट ऐसी है, जिनके परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हैं। चुनाव परिणाम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता उत्सुक हैं। वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस के अजय राय आगे चल रहे हैं.