

स्कूल से लौट रहे मासूमों के चेहरे को देख फट जा रहा कलेजा

लखनऊ : यूपी के बलिया व वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भीषण गर्मी की मार से हर कोई बेहाल है। आसमान से आग उगलते धूप का प्रकोप इतना विकराल हो गया है कि अब लोगों की जान भी जाने लगी है। मुश्किल ये है कि आसमान से बरस रही आफत से अभी राहत के कोई आसार नहीं है। सुबह से ही सूरज में इतनी तपिश है कि छांव की जरूरत हर किसी को महसूस होने लगी। हालांकि शासन प्रशासन के आला अफसर यह साबित करने में लगे हैं कि हीट वेब व लू से कोई मौत नहीं हुई है. हालाकि मानवीय संवेदना से दूर बैठे प्रशासन के अफसरों कि उदासीनता से बच्चों का स्कूल अब तक बंद नहीं किया जा सका है. जिससे अभिभावक न चाहते हुए भी अपने बच्चों को स्कूल भेज रहें. वहीं स्कूल से लौटते समय अपने मासूमों का लाल चेहरा देखकर लोहों का कलेजा फट रहा है.

सुबह सात बजे तापमान भी 38 डिग्री के आसपास रहा. जबकि पुरे दिन 42 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया. लू व हीटवेव के चलते अस्पताल आने से पहले ह लोग दम तोड़ रहे हैं.

मौसम विभाग की ओर से भीषण गर्मी व लू के प्रकोप की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने जिले में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीते रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को आसमान से बरस रहे अँगारे लोगों के लिए आफत से काम नहीं रहा. बाज़ार लोगों के आवागमन भी न के बराबर रहे. शाम के बाद से चहल पहल बढ़ी है तो दुकानदारों के चेहरे खिलाफ उठे.

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि एक दो दिन हीट वेव अभी चलने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ज्यादा संभावना है कि 20 जून के बाद धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी भी हो। इसके साथ ही इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक मानसून की दस्तक भी हो सकती है।

Comments
No comments yet.