काहे की ट्रिपल इंजन की सरकार, ज़ब नगर के ऐतिहासिक स्थालों पर कूड़ा-कचरा फेंकवा रही नपा सरकार
काहे का ट्रिपल इंजन की सरकार, ज़ब नगर में ऐतिहासिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकवा दिया जा रहा हो. नगर पालिका के चुनाव के समय नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी जीत दिलाने के लिए केंद्र प्रदेश के साथ ही नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का नारा दिया गया. जिसे विकास के लिए नगर के लोगों ने पूरा किया. इस नारे को पूरा करने के लिए नगर के व्यापारी सहित अधिकांश वर्ग समाज के लोगों ने नपा अध्यक्ष के पद पर संत कुमार मिठाई लाल जीत दिलाई थी. लेकिन नगर में कूड़े हेयर कम होने की जगह बढ़ना शुरू हो गया.