लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. रवि देव को नाराज तीमारदारों ने बेरहमी से पिटाई किये जाने के मामले आई एम ए बलिया ब्रांच के सदस्यों ने आक्रोश जताया है. इस दौरान आई एम ए के चिकित्सकों से सीएम योगी को पत्र भेजकर डॉक्टर्स क़ी सुरक्षा पर गंभीरता से कदम उठाने क़ी मांग क़ी है. आरोप है कि इलाज के दौरान मरीज की मौत होने से नाराज तीमारदारों ने डॉक्टर रवि देव को जमकर पीटा। बता दें क़ि सीनियर डॉक्टर रवि देव केजीएमयू के पूर्व प्रोफेसर रहे हैं.
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के इग्निस हॉस्पिटल में मरीज का इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह डॉ. रवि देव मरीज को देख रहे थे तभी मरीज के तीमारदारों से डॉ. रवि देव की बहस शुरू हो गई थी। इसी बीच तीमारदार ने डॉक्टर और स्टाफ से बदतमीजी शुरू कर दी। वहीं इस घटना से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए हैं। जिसमें कुछ लोग डॉक्टर रवि देव की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।लखनऊ पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि पेशेंट की इलाज के दौरान मौत हो जाने के कारण परिजनों ने डॉक्टर से मारपीट की है। इस प्रकरण में डॉक्टर रवि देव का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।
आई एम ए बलिया के अध्यक्ष डॉ डी. राय व सचिव डॉ. ए. के गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से ऐसे गंभीर प्रकारणों क़ि जाँच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क़ि मांग किया है. जिससे मरीजों का उपचार करने के दौरान किसी के कोपभजन का शिकार न होना पड़े. मौके पर डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ. आर के केजरीवाल. डॉ. संतोष कुमार. डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ अजीत सिंह,डॉ. आशु सिंह, डॉ अमिता सिंह, डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. पी. के सिंह गाहलौत, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. डी प्रसाद, डॉ. वैभव सिंह, डॉ आफ़ताब आलम आदि मौजूद रहे. अध्यक्षता डॉ. अमिता सिंह तथा संचालन डॉ बीके गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.
Comments
No comments yet.