बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी एवं टाटा मोटर्स के बीच में खड़े ट्रक में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें एक दर्जन से अधिक सवार छात्र घायल हो गए। जबकि एक छात्र की मौत हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां छात्रों का उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद स्कूली बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.

बताया जा रहा है की सवारी पिकअप में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के छात्र सवार थे. जो माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर आ रहे थे। जैसे ही टाटा मोटर्स और कपूरी गांव के बीच पहुंचे कि खड़े ट्रक से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे एक छात्र की मौत हो गयी. जबकि दर्जन भर छात्र घायल हो गए. जिसमे आठ छात्रों कि हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है.