बलिया : ऐतिहासिक ददरी मेला से अंदरूनी रूप से बेदखल चल रहे नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल को अंततः अपना वित्तीय पावर भी गंवाना पड़ा। डीएम की रिपोर्ट पर शासन के प्रमुख सचिव (नगर निकाय) ने नपा चेयरमैन संत कुमार को ददरी मेला से बेदखल कर दिया है। शासन ने यह एक्शन अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद-बलिया द्वारा ददरी मेले से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण एवं आयोजन सम्बन्धी कार्यवाही में उच्चादेशों की अवहेलना तथा अपने पदीय दायित्वों का समुचित रूप से निर्वहन न करने एवं प्राप्त अधिकारों का दुरूपयोग किये जाने का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर लिया है। वहीं, शासन ने जिलाधिकारी बलिया को सभी दायित्वों के निर्वहन के लिए नामित किया है। शासन की कार्रवाई से जिले में एक बार फिर से माहौल गरम हो गया। जनप्रतिनिधियों की दांवपेंच में नगर पालिका के चेयरमैन को बलि का बकरा बनाये जाने से हर तरफ आक्रोश व्याप्त है।
शासन ने 28 अक्टूबर 2025 द्वारा संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद-बलिया को इस आशय का कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है कि उनकी वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों, कृत्यों और कर्तव्यों का प्रयोग, निष्पादन और निर्वहन करने से तब तक के लिये प्रविरत (Cease) क्यों न किया जाय, जब तक कि उन्हें कारण बताओ नोटिस में उल्लिखित आरोपों से मुक्त न कर दिया जाय।
शासन का चेयरमैन के घर चस्पा किया गया पत्र

जिलाधिकारी, बलिया के पत्र संख्या-1060/स्था०नि०ति०, दिनांक 16.10.2025 द्वारा उपलब्ध करायी गयी आख्यानुसार संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद-बलिया, द्वारा ददरी मेले से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण एवं आयोजन सम्बन्धी कार्यवाही में उच्चादेशों की अवहेलना की गयी है, जिसमें अपने पदीय दायित्वों का समुचित रूप से निर्वहन न करने एवं प्राप्त अधिकारों का दुरूपयोग किये जाने का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर शासन के पत्र संख्या- 1/1124680/2025/नौ-6-2025, दिनांक- 28.10.2025 द्वारा संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद-बलिया, जनपद-बलिया को इस आशय का कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है कि उनकी वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों, कृत्यों और कर्तव्यों का प्रयोग, निष्पादन और निर्वहन करने से तब तक के लिये प्रविरत (Cease) क्यों न किया जाये जब तक कि उन्हें कारण बताओ नोटिस में उल्लिखित आरोपों से मुक्त न कर दिया जाये।
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद-बलिया द्वारा ददरी मेले से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण एवं आयोजन सम्बन्धी कार्यवाहियों में निर्णय न लेने के कारण ददरी मेले का आयोजन होना सम्भव नहीं हो पा रहा है और स्थानीय स्तर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उपरोक्त स्थिति के आलोक में ददरी मेले का कुशल आयोजन सम्भव हो सकें, इसके लिए ददरी मेले से सम्बन्धित निर्णय लिये जाने हेतु जिलाधिकारी, बलिया को अधिकृत किया जाता है।
ददरी मेला आयोजन अब डीएम के अधीन
जिलाधिकारी बलिया ने आदेश प्राप्त होते ही मेला समिति की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि "ददरी मेला बलिया की पहचान है, इसके सुचारू आयोजन में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।" सफाई, पेयजल, बिजली, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है। डीएम ने यह भी कहा कि मेला स्थल की भूमि से संबंधित विवादों का शीघ्र समाधान किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.