विधि संवाददाता
बलिया जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व एडीजीसी क्रिमिनल स्वर्गीय शंभूनाथ सिंह कथरिया की 13वीं पुण्यतिथि दोनों बार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के संघ भवन में स्वर्गीय सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अधिवक्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अधिवक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्वो पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वकील साहब शौम्य एवं विनम्र स्वभाव के प्रतीक थे जूनियर अधिवक्ताओं पर काफी ध्यान देते थे और नई-नई रूलिंग स्वयं बैठकर खोजवाते थे तथा अच्छी जानकारी हेतु डांट फटकार भी करते थे।
कहा कि युवा अधिवक्ताओं को पढ़ने हेतु हमेशा प्रेरित करते रहते थे श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में उनके पुत्रगण राजेश कुमार सिंह ,राकेश सिंह जूनियर अधिवक्ता गण राम बहादुर सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह त्रिभुवन नाथ यादव, भूपेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, मार्कण्डेय सिंह, शैलेश सिंह,प्रदीप गुप्ता के अलावा फौजदारी संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा, सिविल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे पूर्व अध्यक्ष गण के अलावा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.