Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Pradeep Gupta Editor in Chief

Contributor

Pradeep Gupta Editor in Chief

प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।

Breaking News

दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली -एनसीआर समेत यूपी के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 थी. लोग अचानक तेज झटकों के बाद घरों से बाहर निकल आए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है.क्या मानी जाती है भूकंप की असल वजहदरअसल धरती के भीतर कई प्लेटें होती हैं जो समय-समय पर विस्थापित होती हैं. इस सिद्धांत को अंग्रेजी में प्लेट टैक्टॉनिकक और हिंदी में प्लेट विवर्तनिकी कहते हैं. इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की ऊपरी परत लगभग 80 से 100 किलोमीटर मोटी होती है जिसे स्थल मंडल कहते हैं. पृथ्वी के इस भाग में कई टुकड़ों में टूटी हुई प्लेटें होती हैं जो तैरती रहती हैं.सामान्य रूप से यह प्लेटें 10-40 मिलिमीटर प्रति वर्ष की गति से गतिशील रहती हैं. हालांकि इनमें कुछ की गति 160 मिलिमीटर प्रति वर्ष भी होती है. भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. भूकंप की तरंगों को रिक्टर स्केल 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है.

04 Nov 2023 2 min read
850a7aaf9a0b05b0ec62988e187709601687526512856487_original
Breaking News Entertainment

बेटियों के सम्मान में अगर किसी ने सेंध लगाई तो उनकी दुर्गति तयः योगी

बांसडीह क्षेत्र के पिंडहरा गांव में नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 129 करोड़ की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी वितरण करने के साथ आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बेटियों के सम्मान में अगर किसी ने सेंध लगाई तो उनकी दुर्गति तय है।

03 Nov 2023 5 min read
FB_IMG_1699031619096
Breaking News Entertainment

सावधान गुलाबी ठंड की दस्तक : जोड़ों के दर्द पर रखे पैनी नजर

अब गुलाबी ठंड शुरू हो गई है ऐसे में शरीर को फिजिकल वार्म अप जरूरी है, वर्तमान परिवेश व भाग दौड़ की जिंदगी में लोग शरीर पर अधिक ध्यान नहीं दे पा रहे रहे हैं. अनियमित दिनचर्या के चलते सौ में से 60 फीसदी लोग सर्वाइकल स्पोनलिटिस, गठिया व जोड़ों की बीमारी ग्रसित हैं. ठंड बढ़ने के साथ ही जोड़ों के दर्द भी शरीर में जगह बनाने लगते हैं. ऐसे में हम सभी को सावधान रहकर नियमित व व्यायाम युक्त दिनचर्या शुरू करनी होगी. इसके लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है. शरीर को दुरुस्त रखने के लिए आपको नियमित होना सबसे जरूरी है.

03 Nov 2023 5 min read
1699002638566245-0
Breaking News Crime

आशीष आत्महत्या : प्रकरण में दो आरोपियों को पुलिस ने आखिर दबोच ही लिया, भेजे गये जेल

शहर कोतवाली क्षेत्र में सूदखोरों के आतंक से प्रताड़ित होकर दो दिन पूर्व जगदीशपुर क्षेत्र के आशीष कुमार गुप्ता ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को मुखबिर के सूचना पर मालगोदाम तिराहे से स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर गिरफ़्तार कर लिया है। मृतक आशीष ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था. जिसमे पकड़े गए अभियुक्तों का नाम बताया है।

03 Nov 2023 1 min read
IMG-20231102-WA0068
Breaking News

संचारी रोगों के प्रति IRCS ने चलाया जनजागरुकता अभियान

जिलाधिकारी/अध्यक्ष के निर्देशन के क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचारी रोग जन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष डा० विजयपति द्विवेदी ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी /सचिव डॉ आनंद कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ राजेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

03 Nov 2023 2 min read
IMG-20231101-WA0231
Breaking News

बलिया महोत्सव: तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का शानदार आगाज

मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन परिवहन मंत्री व जिला प्रशासन की इस शानदार पहल की सराहना की बलियाः बलिया जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय बलिया महोत्सव का शानद...

01 Nov 2023 4 min read
IMG_20231031_175900_copy_1439x764
Entertainment National

डिप्टी पोस्ट मास्टर उदय नारायण के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर दी गयी विदायी

डिप्टी पोस्ट मास्टर (वाणिज्य) उदय नारायण यादव के सेवानिवृत्ति पर मंगलवार को मुख्य डाकघर के सभागार में अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी.

01 Nov 2023 2 min read
Khar
Breaking News Entertainment

सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति पर झूमेगा बलिया

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विशेष प्रयास और जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित बलिया महोत्सव का भव्य शुभारम्भ बुधवार को होगा। इसमें सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 9 बजे से 11 बजे तक दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में 1 लाख 11 हजार दीप बलिया में जलाये जाएंगे। इससे पहले शाम 4 बजे से 6 बजे तक पुलिस लाईन में ही नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शामिल होंगी।

31 Oct 2023 2 min read
IMG_20231031_155642_copy_1024x630
Breaking News

सेवानिवृत फेमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश को वकीलों ने दी विदाई

क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पृथ्वी पाल यादव के सेवानिवृत होने पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें क्रिमिनल बार के अधिवक्ताओं ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से सेवानिवृत जज को विदाई दी. वक्ताओं ने उन्हें कर्मयोगी न्यायाधीश बताया.

31 Oct 2023 2 min read
IMG-20231030-WA0073
Breaking News Crime

बब्लू हत्याकाण्ड : पत्नी ने कम उम्र के आशिक के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरिया खुर्द में कुएं मे गला काटकर बब्लू पासवान (38 साल) पुत्र वृन्दापति पासवान निवासी सिकरिया खुर्द के फेंके गये शव  पर से  थाना गड़वार  पुलिस ने 24घण्टे के भीतर खुलासा कर दिया है। बबलू की हत्या कोई और नही बल्कि उसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर फावड़े से कर दी थी। इसके बाद शव को ठिकाने लागने कें लिये कुएं में फेख दिया था।

30 Oct 2023 3 min read
IMG-20231029-WA0082
Breaking News Crime

सनबीम बलिया ने सीबीएसई ईस्ट जोनल हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीत गोल्ड मेडल किया अपने नाम

चक दे सनबीम। जिस प्रकार भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में अनवरत मैच जीतते हुए विजय गाथा की पटकथा लिख रही है। ठीक उसी लय में सनबीम स्कूल बलिया भी अन्य जनपद व अन्य प्रदेश में दूसरे विद्यालयों के साथ प्रतिस्पर्धा में अपनी जीत का सिलसिला अनवरत बनाए हुए है।

29 Oct 2023 2 min read
IMG-20231029-WA0060
Breaking News National

नपा चेयरमैन ने किया ददरी मेला सीमांकन का निरीक्षण

बलिया ऐतिहासिक मेले के तैयारी मे नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार मिठाई लाल दलबल के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण करके मेला का सीमांकन कार्य किया इस दौरान इस वर्ष के मेले के तैयारी के सन्दर्भ मे प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया की "मेला की तैयारी शुरू हो गयी. आज मेले की व्यवस्थित रूप सें संचालित करने हेतु प्रथम चरण मे सर्वेयर की टीम ने काम करना शुरू कर दीया है, अभी दो दिन में विभिन्न जनपदो के 182- दुकानदारों ने मेले में दुकान के लिए न०पा० प०- बलिया के कार्यालय में अपना पंजीयन कराया है, इस बार का मेला आप से भी के आर्शिवाद एवं मा० मंत्री दयाशंकर सिंह एवं सांसद बीरेन्द्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर कें प्रयासों के फलीभूत भव्य रूप से लगने वाला है, जो अब तक का सबसे भव्य एवं व्यवस्थित मेला होगा।"

29 Oct 2023 5 min read