बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र में सूदखोरों के आतंक से प्रताड़ित होकर दो दिन पूर्व जगदीशपुर क्षेत्र के आशीष कुमार गुप्ता ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को मुखबिर के सूचना पर मालगोदाम तिराहे से स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर गिरफ़्तार कर लिया है। मृतक आशीष ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था. जिसमे पकड़े गए अभियुक्तों का नाम बताया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में सूदखोरों के आतंक से आजिज आकर जगदीशपुर हॉस्पिटल रोड निवासी आशीष कुमार गुप्ता ने बुधवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था.पुलिस ने मामले में दो को गिरफ्तार किया है वही कुछ और लोगो की तलाश जारी है। धारा 306 व 10/23 उ०प्र० साहुकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गए है। कोतवाली पुलिस ने पंकज जयसवाल उर्फ बिट्टू और राहुल कुमार सिंह को को कोर्ट में पेश किया जहां पर कोर्ट ने जेल भेज दिया है।