बलिया महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, आएंगे कई अतिथि

दीपोत्सवः 1 लाख 11 हजार दीपों से जगमगा उठेगा बलिया

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में सूफी गायक कैलाश अपनी प्रस्तुति देंगे। तीन दिवसीय बलिया महोत्सव का भव्य शुभारम्भ एक नवंबर (बुधवार) से हो रहा है। इसमें देश के सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर शाम 6 बजे से प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 9 बजे से 11 बजे तक दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में 1 लाख 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। इससे पहले शाम 4 बजे से 6 बजे तक पुलिस लाइन में ही नृत्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शामिल होंगी। इस कार्यक्रम को अंतिम रूप शाम तक दे दिया गया है.

जिलाधिकारी ने की तैयारी की समीक्षा, दिये निर्देश

https://youtu.be/bX_eAoIrvJI?si=M8NmV36vA5jgrU4n
Kailash kher?

बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार को तीन दिवसीय बलिया महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर पुलिस लाइन में बैठक की। उन्होंने महोत्सव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिनको जो जिम्मेदारी मिली है, उसका समय से निर्वहन करेंगे। महोत्सव की भव्यता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी व्यवस्था पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन गंगा बहुउद्देशीय सभागार में, जबकि शेष कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं।