Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Pradeep Gupta Editor in Chief

Contributor

Pradeep Gupta Editor in Chief

प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।

IMG-20231029-WA0070
Breaking News National

वाराणसी व प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव 'पूर्वांचल गौरव सम्मान' से विभूषित

वाराणसी और प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव को प्रशासन और साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों हेतु "पूर्वांचल गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ प्रशासक के साथ एक लेखक, साहित्यकार व ब्लॉगर के रूप में भी ख्याति प्राप्त श्री यादव को उक्त सम्मान गोरखपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद, सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी व गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रदान किया।

29 Oct 2023 2 min read
screenshot_2023-08-07-21-22-10-46_0b8f8be99beaf9650be75241e042b3945
Breaking News Crime

सिकरिया खुर्द गांव में गला काटकर युवक की हत्या, शव कुएं में मिला

गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खूर्द के गांव के एक कुए में गला काटकर युवक की हत्या कर दी गयी। उसका शव रविवार की सुबह कुए में मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोसमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

29 Oct 2023 2 min read
sddefault
Breaking News Crime

ददरी मेला में आकर्षण का केंद्र बनेगा रसड़ा की रसमलाई

महर्षि भृगु की तपोस्थली एवं उनके शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले में इस बार हर कुछ नए अंदाज में होगा. जहां लाखों रुपए खर्च करके भारतेंदु मंच तैयार किया जा रहा है. वही मेले में नई-नई दुकान भी वैज्ञानिक तरीके से लगेगी. मेले में आयोजित होने वाले संस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बाउंसर भी बुलाये गये हैं. इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है. इस बार रसड़ा की मशहूर रसमलाई भी ददरी मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा.

28 Oct 2023 2 min read
Breaking News

नपा चेयरमैन ने सफाई कर्मियों को बांटा सुरक्षा किट

नगर पालिका परिषद बलिया के कार्यालय मे वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल ने सफाई कर्मचारियों के स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश भर मे आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत अंगवस्त्र और सुरक्षा किट देकर सम्मानित किया

28 Oct 2023 1 min read
IMG-20231028-WA0134
Breaking News Entertainment

जनपदस्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में होली क्रॉस छात्रों ने मारी बाजी

जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में होली क्रॉस छात्रों ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही बालिका वर्ग में रामरति स.विद्या मंदिर रामपुर की छात्राओं ने भी प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया l बालक वर्ग में महर्षि वाल्मिकी विद्या मंदिर काजीपुरा के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया l

28 Oct 2023 2 min read
IMG-20231028-WA0111
Breaking News

राष्ट्र भक्ति ले हृदय में हो खड़ा यदि देश सारा... के साथ नगर में निकाला गया पथ संचलन

बलिया: 'राष्ट्र भक्ति ले हृदय में हो खड़ा यदि देश सारा। संकटों पर मात कर यह राष्ट्र विजयी हो हमारा।।' जैसे सांघिक गीत को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के तत्वावधान में स्वयंसेवकों द्वारा शहर के प्रसिद्ध...

28 Oct 2023 4 min read
IMG_20231027_215522
Breaking News National

कैंसर से जीत सकते हैं बशर्ते फर्स्ट स्टेज हो सही जाँच : शुभ्राहर्ष सिंह

मेडिकल एसोसिएशन बलिया व टेंडर पाम हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में नगर से सटे हनुमानगंज स्थित होटल महादेव पैलेस में शुक्रवार की देर शाम एक सतत मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें लखनऊ से आए वरिष्ठ ऑंकोलॉजिस्ट एवं नेफ्रोलॉजिस्ट ने अपने-अपने विभाग से संबंधित नवीनतम चिकित्सा पद्धत एवं रोग से बचाव पर चर्चा किया है.

28 Oct 2023 2 min read
104718189-1
Breaking News National

चंद्रग्रहण 2023: इन चार राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत, बरसेगा धन, किस राशि पर पड़ेगा बुरा प्रभाव?

Chandragrahan 2023: आश्विन शुक्ल पूर्णिमा पर लगने वाला खंडग्रास चंद्रग्रहण 12 में सिर्फ चार राशियों के लिए ही लाभकारी माना जा रहा है। वहीं शेष आठ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता बतायी जा रही है। जानकारों कि माने तो ग्रहण काल में किसी दशा में घर से बाहर न निकलें। हो सके तो ग्रहण काल के समय पूजा-पाठ एवं जप में समय व्यतीत करें।

28 Oct 2023 2 min read
screenshot_2023-08-07-21-22-10-46_0b8f8be99beaf9650be75241e042b3945
Breaking News

बकाया टैक्स वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी, फिर 13 वाहनों का चालान

जिले में चल रहे वाहनों के बकाया टैक्स जमा कराने को लेकर परिवहन विभाग और सख्त हो गया है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरूण कुमार राय के नेतृत्व में टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों को बन्द करने तथा चालान करने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। शुक्रवार को भी एआरटीओ श्री राय ने दुबहड़ क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य करते हुए तीन ट्रक, चार मैजिक सहित कुल 13 वाहनों का चालाान किया।

27 Oct 2023 1 min read
screenshot_2023-08-07-21-22-10-46_0b8f8be99beaf9650be75241e042b3945
Breaking News

सशस्त्र सीमा बल के जवान के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज

शादी को झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने  सशस्त्र सीमा बल के जवान के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. उक्त मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांभवी यादव की अदालत में की गयी थी. कोर्ट के आदेश पर नगरा थाने की पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने विवेचना भी शुरू किया.

27 Oct 2023 3 min read
image_750x_653a86e7a1da7
Breaking News Health

नही रहे सामाजिक संगठनों से जुड़े व जामा मस्जिद के पूर्व सचिव हाजी अफसर आलम, शोक की लहर

जामा मस्जिद के पूर्व सचिव, लोनिवि से सेवानिवृत्त कर्मचारी, शान्ति समिति समेत कई सामाजिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी हाजी अफसर आलम (66 साल) का गुरुवार की शाम को निधन हो गया। कुछ दिनों से वे अस्वस्थ थे। अचानक उनकी तबियत खराब होने पर कुछ दिन पूर्व ही उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में परिजन ले गये थे। चिकित्सको के सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार की सायं को उन्होंने अंतिम सांस ली।

26 Oct 2023 1 min read
screenshot_2023-10-26-20-01-09-22_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817
Breaking News Crime

यथार्थ सिंह गोलू हत्याकांड : पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती में बुधवार की देर शाम पट्टीदारी विवाद में यथार्थ विक्रम सिंह उर्फ गोलू सिंह की हत्या कर डी गयी थी. इस हत्याकांड में दुबहर थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302 व 504 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दिया गया है। वहीं, थाना की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश कर रही है।

26 Oct 2023 2 min read