
सेवा के दौरान किए गए कार्यों से ही व्यक्ति की ताउम्र बनी रहती है पहचान: हेमंत
बलिया : डिप्टी पोस्ट मास्टर (वाणिज्य) उदय नारायण यादव के सेवानिवृत्ति पर मंगलवार को मुख्य डाकघर के सभागार में अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी.

इस मौके पर डाक अधीक्षक हेमंत कुमार ने सेवानिवृत डिप्टी पोस्ट मास्टर उदय नारायण यादव को विदाई देने के उपरांत कहा कि सेवा के दौरान किए गए कार्यों से ही व्यक्ति की पहचान ताउम्र बनी रहती है. उसके सेवानिवृत होने के बाद भी लोग उसे याद करते रहते हैं. अपने सेवाकाल के दौरान उदय नारायण यादव ने जो कार्य किया है, उसकी सराहना हर कर्मचारी कर रहा है. इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कितना मेहनत किया है. इस मौके पर लोक गायिका प्रतिभा यादव ने विदाई गीत प्रस्तुत किया. जिसे सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया.

वहीं भोजपुरी गायक विदेशी लाल यादव ने कई गीत प्रस्तुत की. इस दौरान सोहर भी गाया और वाह वाही लूटी. इस मौके पर सेवानिवृत हुए उदय नारायण यादव ने कहा कि हमने अपने सेवाकाल के शुरुआत में ही मूल मंत्र रखकर कार्य किया कि किसी को निराश नहीं करना है.कोई भी किसी कार्य के लिए आता था उसे हम मायूस होकर लौट नहीं देना चाहते थे. उसी मुलमंत्र पर पुरे सेवाकाल के दौरान कार्य किया. जिसकी वजह से आज हमें लोगों ने मैं जितना चाहा था उससे अधिक सम्मान देकर हमें विभाग विदा कर रहे है.
इस मौके पर पोस्ट मास्टर अब्दुल कलाम आजाद, कर्मचारी नेता अजय सिंह, अजीत दुबे, सहायक अधीक्षक संकटानंद, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे. संचालन मुकेश सिंह ने किया.

Comments
No comments yet.