
बलिया: क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पृथ्वी पाल यादव के सेवानिवृत होने पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें क्रिमिनल बार के अधिवक्ताओं ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से सेवानिवृत जज को विदाई दी. वक्ताओं ने उन्हें कर्मयोगी न्यायाधीश बताया.

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत हुए प्रधान न्यायाधीश पृथ्वी पाल यादव जनपद में दो बार सेवा देने वाले न्यायिक अधिकारी हैं. उनके कार्यशैली से हर अधिवक्ता खुश है. उनको विदाई देने में हम लोगों को ऐसी अनुभूति महसूस हो रही है. जो बिरले ही किसी न्यायिक अधिकारी को विदाई देने में होती है. कहा कि सेवानिवृत्ति जज कई बार हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति बन जाते हैं, हम लोग यही कामना करते हैं कि सेवानिवृत न्यायाधीश महोदय को हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति का वह कुर्सी मिले जिस पर बैठकर यह काम करने का अपना सम्मान पुनः प्राप्त करें. इस मौके पर प्रभारी जिला मो. हुसैन अहमद अंसारी सेवानिवृत को नौकरी का हिस्सा बताया. कहा कि सेवानिवृत कुछ अलग नहीं होता है. यह सिर्फ महसूस करने कि चीज होती है. वैसे उन्होंने यह भी कहा कि कर्म कि बदौलत जो सम्मान प्रधान न्यायाधीश महोदय को मिल रही है. वहीं कोशिश हर नौकरी करने वाले कर्मचारी व अधिकारी को होनी चाहिए.

इस मौके पर माला पहनकर सम्मानित करने वालों में विनोद कुमार सिंह, रंगबली सिंह, डॉ निर्भय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, अवध नारायण यादव, कमलेश यादव, अभिषेक मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, कन्हैया जी तिवारी, भुवाल जी सिंह, संतोष सिंह, शंकर फौजदार, उमाशंकर तिवारी, मृत्युंजय कुमार सिंह, रामविचार यादव, अजय सिंह, नवीन सिंह, अखिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे. अध्यक्षता प्रभारी अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी तथा संचालक कौशल कुमार सिंह ने किया. अतिथियों के प्रति महासचिव अनिल कुमार मिश्रा ने आभार प्रकट किया.
ये भी न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश न्यायाधीश एडीजे मोहम्मद हुसैन अंसारी, अपर प्रधान न्यायाधीश श्रद्धा तिवारी, सिविल जज सर्वेश मिश्र, दि सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे आदि मंचसीन रहे.
Comments
No comments yet.