
बलिया। चक दे सनबीम। जिस प्रकार भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में अनवरत मैच जीतते हुए विजय गाथा की पटकथा लिख रही है। ठीक उसी लय में सनबीम स्कूल बलिया भी अन्य जनपद व अन्य प्रदेश में दूसरे विद्यालयों के साथ प्रतिस्पर्धा में अपनी जीत का सिलसिला अनवरत बनाए हुए है।
बताते चलें कि 29 अक्टूबर रविवार को झारखंड के गिरिडीह में हॉकी का फाइनल मैच सनबीम स्कूल बलिया व सैनिक स्कूल नालन्दा के मध्य खेला गया। 15 मिनट के चार क्वार्टर मैच के दूसरे मैच में सूर्यांशु सिंह ने लीड करते हुए गोल किया। साथ में अभिषेक, प्रियांशु व याकूब की पारी भी बेजोड़ रही। इनके बदौलत इस फाइनल मैच में सनबीम ने विजय हासिल करत गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खेल प्रशिक्षक अबू सईद के नेतृत्व में सनबीम के छात्रों ने गोल्ड मेडल हासिल कर संपूर्ण विद्यालय परिवार के गौरव को बढ़ाते हुए असीम खुशियां प्रदान की है। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर कुंवर अरुण सिंह ने टीम को बहुत-बहुत बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि मुझे गोल्ड मेडल से कम स्वीकार नहीं था और हमारे बच्चों ने यह कर दिखाया। यह विद्यालय के लिए बहुत बड़े सम्मान व गर्व की बात है। जनपद में यह एक ऐसा विद्यालय है जो नित नई ऊंचाइयों को निर्वाध स्पर्श कर रहा है। अध्ययन सहित आधुनिक क्रियाकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में विद्यालय इतिहास के पन्नों पर शीर्ष क्रम में दर्ज होता जा रहा है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर अर्पिता सिंह ने खेल प्रशिक्षक अबू सईद संग समस्त खिलाड़ियों के अथक परिश्रम पर हृदय स्थल से साधुवाद दी। भविष्य में इस क्रम को बनाए रखने की आशा जताई। इस खबर से संपूर्ण विद्यालय परिवार एक बार पुनः प्रसन्नता के सागर में गोते लगा रहा है ।
Comments
No comments yet.