बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरिया खुर्द में कुएं मे गला काटकर बब्लू पासवान (38 साल) पुत्र वृन्दापति पासवान निवासी सिकरिया खुर्द के फेंके गये शव पर से थाना गड़वार पुलिस ने 24घण्टे के भीतर खुलासा कर दिया है। बबलू की हत्या कोई और नही बल्कि उसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर फावड़े से कर दी थी। इसके बाद शव को ठिकाने लागने कें लिये कुएं में फेख दिया था।
सिकरिया खुर्द गांव के कुएं में 29 अक्टूबर की सुबह बब्लू पासवान की गला काटकर कुएं में फेंके हुए शव को पुलिस ने निकाला था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक एस0 आनन्द ने घटना स्थल का दौरा किया था और तत्काल घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। तभी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि सम्बंधित मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्तगण चोगड़ा चट्टी के पास कहीं बाहर जाने की फिराक मे वाहन के इन्तजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल गड़वार पुलिस टीम द्वारा चोगडा चट्टी से नगरा मार्ग स्थित ललिता देवी इण्टर कालेज चोगडा से 50 मीटर आगे बाए पटरी पर बन्दशुद मकान के सामने गुमटी के पास से पुष्पा पासवान (35 साल) पत्नी स्व0 बब्लू पासवान, सोनू पासवान (24 साल) पुत्र विजय पासवान निवासीगण सिकरिया खुर्द को 12.40 बजे गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग उसको जहा मारे थे वही तालाब के किनारे भीटे के पास मूज की झाड़ मे फेक दिये है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम सिकरिया खुर्द तालाब के किनारे भीटे के पास मूज की झाड़ से हसिया व फावड़ा बरामद कर लिया। सोनू व पुष्पा के बीच गहरी दोस्ती/प्रेम प्रसंग था । पुष्पा का पति बब्लू पासवान (मृतक) इन दोनो के बीच बाधक बन रहा था ।
27/28 अक्टूबर .2023 की रात में इन दोनो ने योजना बनायी कि अगर हमे साथ रहना है तो इसे बीच से हटना पड़ेगा, इसे खत्म कर दिया जाय। सोनू व पुष्पा नें मिलकर योजना के तहत पहले अभियुक्त सोनू नें मृतक बब्लू को खूब शराब पिलायी, जब वह बेसुध हो गया तो उसे घर से उठाकर तालाब के किनारे ले जाकर हसिए से उसका गला रेतकर हत्या कर दिया । इसके बाद उसके शव को गांव के कुंए में फेंक दिया । हत्या के बाद कहीं पकड़े ना जाएं इसके डर से साक्ष्य छुपाने के लिए पुनः तालाब के किनारे जहां हत्या किया था पहुंचा। तालाब के किनारे गिरे खून को फावड़े खुरच कर साफ कर दिया तथा खुरची हुई मिट्टी को तालाब में डाल दिया, तथा हत्या में प्रयुक्त हसिया तथा साक्ष्य छुपाने में प्रयुक्त फावड़े को छुपा दिया । पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो सच सामने आ गया.
Comments
No comments yet.