
दिल्ली -एनसीआर समेत यूपी के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 थी. लोग अचानक तेज झटकों के बाद घरों से बाहर निकल आए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है.क्या मानी जाती है भूकंप की असल वजहदरअसल धरती के भीतर कई प्लेटें होती हैं जो समय-समय पर विस्थापित होती हैं. इस सिद्धांत को अंग्रेजी में प्लेट टैक्टॉनिकक और हिंदी में प्लेट विवर्तनिकी कहते हैं. इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की ऊपरी परत लगभग 80 से 100 किलोमीटर मोटी होती है जिसे स्थल मंडल कहते हैं. पृथ्वी के इस भाग में कई टुकड़ों में टूटी हुई प्लेटें होती हैं जो तैरती रहती हैं.सामान्य रूप से यह प्लेटें 10-40 मिलिमीटर प्रति वर्ष की गति से गतिशील रहती हैं. हालांकि इनमें कुछ की गति 160 मिलिमीटर प्रति वर्ष भी होती है. भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. भूकंप की तरंगों को रिक्टर स्केल 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है.
10 किमी की गहराई पर था भूकंप का केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई और भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किमी की गहराई पर था. भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के कई जिलों में भी महसूस किए गए.
नेपाल से दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके
एनसीआर के नोएडा में भूकंप के झटके आने से लोग घबरा गए और घरों से बाहर आ गए. भूकंप के झटके बिहार में भी महसूस किए गए. भूकंप के बाद बिहार की राजधानी पटना में लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए. पटना में एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अचानक उसका बेड और सीलिंग फैन हिलने लगे. यह समझ में आते ही कि भूकंप आया है वह तुरंत घर से बाहर आ गया.
Comments
No comments yet.