Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Pradeep Gupta Editor in Chief

Contributor

Pradeep Gupta Editor in Chief

प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।

img-20240514-wa0005
Breaking News

जिले में बदमाशों की दबंगई से हर कोई परेशान, एक ही युवक की सरेराह पिटाई

नगर सहित आसपास के इलाकों में दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों हनुमानगंज पुलिस चौकी के पास एक छात्रनेता को गोली मारने के मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक नया मामला सामने आ गया. शहर से सटे गड़वार रोड पर अगरसंडा स्थित एक मैरिज हॉल के पास बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक अपने मित्र के साथ अस्पताल जा रहे थे, तभी बदमाशों ने निधरिया नई बस्ती के पास पुनः ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से अटैक कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

14 May 2024 2 min read
CBSE_Board_exam_results_2024_1714661593557_1714661593839
Breaking News

जमुना राम मेमोरियल के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम

क्षेत्र के जमुना राम मेमोरियल स्कूल मानपुर के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई के जारी परिणाम में 10 वी 12 के छात्र छात्राओं ने अपना लोहा मनवाया है।कक्षा दसवीं की रियांजलि सिंह 95% प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं 12वीं के हर्षित मिश्रा ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे ।

13 May 2024 2 min read
Breaking News

CBSE RESULT : जमुना राम मेमोरियल के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम

चितबड़ागांव। क्षेत्र के जमुना राम मेमोरियल स्कूल मानपुर के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई के जारी परिणाम में 10 वी 12 के छात्र छात्राओं ने अपना लोहा मनवाया है।कक्षा दसवीं की रियांजलि सिंह 95% प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं 1...

13 May 2024 2 min read
IMG-20240513-WA0129
Breaking News

CBSE 10 Board Result: पिता के पास ट्यूशन के नहीं थे पैसे तो बेटे ने सेल्फ स्टडी पर किया फोकस और अब बन गया जिला टॉ

अभिनव की यह सफलता इसलिए भी खास है कि उन्होंने केवल सेल्फ स्टडी करके यह कठिन मुकाम पाया है. हालांकि, उनके परिवार ने उनका पूरा सपोर्ट किया. लेकिन, वे उसे ट्यूशन दिलाने में असमर्थ थे. घर की परिस्थिति के हिसाब से अभिनव टूटा या अपने को कभी कमजोर नहीं होने दिया, बल्कि खुद को ऐसे ही ढाला और जी तोड़ मेहनत की. आज उसकी मेहनत का परिणाम आया तो सभी क़ी आँखे खुली क़ी खुली रह गयी. आज गुरूजी व अभिभावक उसका बखान करते नहीं थक रहे.

13 May 2024 2 min read
IMG_20231108_214523_copy_1570x1000-1024x652-1
Breaking News

हिंदी से अनूठा प्रेम रखने वाले गुरूजी ने लिखी अपनी आत्मकथा कलम चलती रहे...

विज्ञान व गणित के प्रवक्ता होने के बावजूद हिंदी साहित्य में रूचि होना, एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. उसे कागज पर लिखकर उपन्यास और कथा के रूप समाज की कुरीतियों को बताना एक कला है. लेकिन बहुत कम लोगों के पास ऐसी अद्भुत काला मिलती है.ऐसे ही कला के धनी जिले के साहित्यकार, उपन्यास लेखक व व्यंग्यकार अवकाश प्राप्त प्रवक्ता रमेश चंद श्रीवास्तव है. जिन्होंने अब तक दर्जनों पुस्तकों का संपादन अपनी कलम से किया है.विज्ञान व गणित के बीच हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाले रमेश चंद वास्तव में गुरूजी की भूमिका आज भी निभा रहे हैं.उन्होंने अपनी आत्मकथा कलम चलती रहे में अपने जीवन सभी उतार-चढ़ाव को बखूबी कलम से उतरने के कार्य किया है.

13 May 2024 2 min read
IMG-20240513-WA0097
Breaking News

सीबीएसई : 10वीं तथा 12वीं में शत प्रतिशत रहा सनबीम बलिया का परीक्षा परिणाम

अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार को कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम निकलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के बारहवीं के कला वर्ग के उत्पल सिंह तोमर ने 98 प्रतिशत, कक्षा दसवीं की अदिति यादव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनके इस परिणाम के साथ ही विद्यालय में निरंतर तीसरी बार जिले में शीर्षता प्राप्त कर हैट्रिक लगाई है। इसके साथ ही विज्ञान वर्ग की कला वर्ग के ऋषिकांत ने 96.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय,विज्ञान वर्ग की सार्वकृतिका सिंह एवं प्रगति राय ने 96.6 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

13 May 2024 2 min read
IMG-20240512-WA0143
Breaking News

बलिया में हर हाल में जिले में मेडिकल कॉलेज क़ी होगी स्थापना : नीरज शेखर

आई एम ए बलिया, बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन तथा इंडियन डेंटल एसोसिएशन बलिया इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रशेखर नगर स्थित डॉ. जयप्रकाश सिंह के आवास पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. जिसमें चिकित्सकों ने राज्यसभा सांसद एवं बलिया संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार नीरज शेखर से सीधा संवाद किया. इस दौरान चिकित्सकों ने बलिया में आने वाली समस्याओं पर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया. चिकित्सकों ने सांसद नीरज शेखर से कहा कि सामाजिक सुरक्षा भी बलिया के विकास के लिए बहुत जरूरी है.

12 May 2024 2 min read
breaking-news-background-studio-d-rendering-background-perfect-any-type-news-information-presentation-165197054
Breaking News Crime

Court News: गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

बेखौफ बाइक सवार बादमाशों ने गोली मारकर किए थे लहूलुहान ए सी जे एम ने आरोपी को जेल भेजने का दिया आदेश विधि संवाददाता बलिया* 13अप्रैल को यानी 27दिनों पूर्व सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य निकास द्वार पर देर...

12 May 2024 2 min read
IMG-20240429-WA0230
Breaking News Crime

कोर्ट ने जांच के लिए नमूने को भेजा कोलकत्ता लैब

औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत जॉनसन बेबी पाउडर को पुनः जांच कराने को औषधि निरीक्षक द्वारा दिया गया प्रकीर्ण वाद की अर्जी पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांभवी यादव ने अर्जी को स्वीकार करते हुए नमूने व डी डी को निदेशक केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला 3 किड स्ट्रीट कोलकत्ता पश्चिम बंगाल भेजवाने हेतु आदेश पारित कर दी है। तथा जांच आख्या सहित सुनवाई की अग्रिम तिथि भी मुकर्रर कर दी है।

12 May 2024 1 min read
FB_IMG_1715516249553
Breaking News Crime

टीडी कालेज के छात्रनेता शिप्रान्त को बदमाशों ने मारी गोली, तीन नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा द

सुखपुरा थाना अंतर्गत हनुमानंगज (जीराबस्ती) के समीप बुलेट सवार टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई घायल छात्र नेता के पिता की तहरीर के आधार पर की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस मामले में एसपी देव रंजन वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है.

12 May 2024 2 min read
IMG-20240511-WA0065
Breaking News

मदर डे : माँ की ममता, वात्सल्य, करुणा, दया की भावना के तहत मनोहरी प्रस्तुति

माँ एक शब्द ही नहीं अपितु धरा के प्रादुर्भाव का एक प्रमाण है। धरती की समस्त शक्तियों में पूजनीय देवियां मातृशक्ति का प्रबल परिचायक है। आज मातृ दिवस के अवसर पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में बच्चों के द्वारा माँ की ममता, वात्सल्य, करुणा, दया की भावना को ध्यान में रखकर मनोहरी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत गीत माँ तू कितनी अच्छी है से हुई इस गीत की प्रस्तुति से सभी लोग भाव विभोर हो गए।

11 May 2024 1 min read
IMG-20240510-WA0063
Breaking News

सपा के सनातन, भाजपा के नीरज समेत सात नेताओं ने किया नामांकन

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 व लोकतंत्र के महापर्व में 71 सलेमपुर और 72- बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने का कार्य पुलिस अभिरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से शुक्रवार को विधिवत सम्पन्न हुआ. बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 02 और सलेमपुर के 03 निर्दलीय व राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिया।

10 May 2024 2 min read