बलिया। विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में विकास भवन के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के 80 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करते हुए संबंधित ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने टीवी को जड़ से समाप्त करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने टीवी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्षय रोग है जिसको हम सभी को स्वीकार करते हुए इसके खिलाफ एक जबरदस्त मुहिम छेड़नी पड़ेगी। इसी क्रम में टीवी मुक्त भारत अभियान वी टू का शुभारंभ पूरे देश में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा किया गया हैं। जिसमें टीवी से जुड़े समस्त कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, गैर सरकारी संस्था एवं टीबी विभाग की कर्मचारियों/अधिकारियों को कदम से कदम मिलाकर चलने पर बल दिया गया।

कहा कि सरकार का टीवी मुक्त अभियान के प्रति उठाया गया कदम तभी साकार होगा। जब एक-एक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझेगा। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. साकेत बिहारी ने कहा कि गांव-गांव घर-घर एक सघन अभियान चलाने की जरूरत है तभी टीवी मुक्त भारत की कल्पना की जा सकती है। इस मौके पर एनएचएम के कार्यक्रम प्रबंधक राजशेखर ने सभी कार्यकर्ताओं अधिकारियों से टीवी को जड़ से मिटाने की अपील की इस अवसर पर जिला समन्वयक आशीष सिंह अनुराग पांडेय, अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार गुंजन कुमार, अभिषेक सिंह एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद है।