जिला एवं सत्र न्यायाधीश ए के झा की न्यायालय ने खुले कोर्ट में सुनाई फैसला
विधि संवाददाता
बलिया कोरोना के दौरान खड़ंजा पर जानवर बांधने के विवाद को लेकर हुए गैर इरादतन हत्या करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने अभियोजन से संजीव कुमार सिंह व बचाव की दलीलें सुनने के उपरांत अभियुक्त पति रामभुवन पुत्र जनक देव व उर्मिला पत्नी राम भुवन को दोषी करते हुए 10 साल के कठोर कैद की सजा सुनाई है । साथ ही 50 हजार रुपए जुर्माने से भी दंडित किया है जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर अभियुक्तों को अतिरिक्त2 साल का कारावास भुगतना होगा।
अभियोजन के मुताबिक यह घटना उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुताचक उपाध्याय गांव में 16 जुलाई 20 को भैंस बांधने के विवाद में घटित हुआ था बहुत अच्छा उपाध्याय गांव के वादिनी प्रीति द्वारा थाने में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि उसके पति भैंस बांधने को लेकर मना किए तो अभियुक्त गाली गलौज करते हुए ईट एवं लकड़ी के पीढ़ा से ऐसी पिटाई किए की बेहोश होकर गिर गए तथा मेदांता अस्पताल आजमगढ़ में30 अगस्त 20 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.