Breaking News

देश के शीर्ष 10 ‘लिटरेरी लीडर्स’ में शामिल होकर साहित्यिक उत्कृष्टता में सनबीम स्कूल बलिया ने लहराया अपना परचम

शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले सनबीम स्कूल, बलिया ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर जिले का मान बढ़ाया है। ‘नेशनल यंग ऑथर्स फेयर 2025’ में सनबीम स्कूल को रचनात्मक लेखन और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारत के ‘टॉप 10 लिटरेरी लीडर्स’ में चुना गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह को पूर्व केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और एजुकेशन वर्ल्ड के सीईओ भाविन शाह द्वारा प्रदान किया गया।


विद्यालय की इस उपलब्धि के पीछे छात्रों की कड़ी मेहनत और लेखन के प्रति उनका जुनून है। पिछले कई वर्षों से विद्यालय के कक्षा 1 से 12 तक के अनेक छात्र-छात्राओं ने ‘ब्रीबुक’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी मौलिक पुस्तकें लिखकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP


बता दें कि विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के भीतर छिपे लेखक को निखारने के लिए निरंतर कई कार्यशालाएं और साहित्यिक सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिससे न केवल उनकी भाषा शैली में सुधार हुआ है, बल्कि उनके सोचने के नजरिए में भी विस्तार हुआ है।

इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह सम्मान हमारे विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और उनके अथक परिश्रम का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी नैसर्गिक प्रतिभा को सही मंच प्रदान करना है। ‘ब्रीबुक’ जैसे माध्यमों से हमारे छोटे-छोटे लेखकों ने जो साहस दिखाया है, वह प्रशंसनीय है। हम भविष्य में भी खेल, कला और साहित्य के संगम से बच्चों के व्यक्तित्व को और अधिक निखारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जिले का सनबीम स्कूल केवल शिक्षा तक सीमित न रहकर बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेलकूद, विज्ञान प्रतियोगिताएं , ओलंपियाड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अब साहित्य के क्षेत्र में विद्यालय के बढ़ते कदम इस बात का प्रमाण हैं कि यहाँ विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जा रहा है।


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.