Skip to content
Friday, October 2, 2026
Pradeep Gupta Editor in Chief

Contributor

Pradeep Gupta Editor in Chief

प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।

1003037019
Breaking News

बाढ से निपटने को किया गया अभ्यास, बचाव की दी गयी जानकारी

नदियों में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अभी से अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार के निर्देशन में गुरूवार को गंगा नदी के तहसील सदर उजियार घाट , तहसील बैरिया के दूबे छपरा, तहसील बांसडीह के कोलकला, तहसील सिकंदरपुर के कठौड़ा, तहसील बेल्थरा रोड के तुर्तीपार में बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के मॉक ड्रिल (मूक अभ्यास) किया। इसमें बाढ से दौरान किसी के डूबने पर बचाव कार्य तथा पानी से घिरे गांवों से लोगों को निकालने, राहत शिवर बनाने, फील्ड हॉस्पिटल का निर्माण करने, नाव दुर्घटना एवं डूबे लोगों के खोज एवं बचाव का अभ्यास किया गया। इसके अलावा वहां आयोजित गोष्ठी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा वितरण या कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने से लेकर लोगों के स्वास्थ्य व पशुओं का भी ख्याल रखने के तरीकों के बारे में बताया गया।

11 Jun 2026 3 min read
1003031363
Breaking News

शिव महापुराण कथा : महादेव में ही है सर्वपाप हरने की क्षमता, बोले प्रदीप मिश्रा

: बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि पृथ्वी माता समस्त जीवों का भार वहन कर सकती हैं, लेकिन मनुष्य के पापों का बोझ सहन नहीं कर सकतीं। संसार में यदि कोई ऐसी शक्ति है, जो मनुष्य के पापों को भी अपने ऊपर लेकर उसका कल्याण कर सकती है, तो वह देवाधिदेव महादेव हैं। उन्होंने कहा कि इसका उल्लेख नारद पुराण में भी मिलता है। भगवान शिव अपने भक्तों के दुख, कष्ट और पापों का नाश करने वाले हैं। सच्चे मन से की गई शिव भक्ति से मनुष्य को जीवन के सभी संकटों से मुक्ति प्राप्त होती है।

11 Jun 2026 3 min read
1003031362
बलिया Breaking News

शिव महापुराण कथा : शिव के प्रति समर्पण से मिलता है परम वैभव

बाबा बालखंडी नाथ परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिवत्व व आध्यात्मिक चेतना आदि के बारे में बताया। कहा कि संसार पर भरोसा करने वाले को निश्चित ही धोखा मिलेगा लेकिन जो भोलेनाथ पर भरोसा करता है, उसको कभी धोखा नहीं मिलता है और वह सारे सांसारिक सुखों को भोगते हुए अंत मे इस सांसारिक मोह माया से मुक्त हो जायेगा। कथा का शुभारम्भ पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा व्यासपीठ पर बैठने से पहले विघ्नहर्ता श्री गणेश जी व भोलेनाथ की पूजा करने के बाद किया गया।

10 Jun 2026 3 min read
1003026628
Breaking News

भक्ति प्रबल हो तो दौड़े आते हैं महादेव

बलिया: बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार से प्रारंभ हुई सात दिवसीय श्री अधिकमास शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अधिक मास (मलमास/पुरुषोत्तम मास) की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए भगवान शिव की उपासना के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के पहले ही दिन श्रद्धा और आस्था का ऐसा संगम देखने को मिला कि देश-प्रदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं से पूरा कथा परिसर शिवमय हो उठा। कथा का शुभारंभ करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने महर्षि भृगु की तपोभूमि एवं बागी बलिया की वीर धरती को नमन किया। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बलिया की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय को बहुत ही मार्मिक तरीके से सुनाया उन्होंने यह भी बताया कि बलिया में महापुरुषों के साथ-साथ वीरों की भी कमी नहीं उन्होंने बलिया की एक व्याख्या करते हुए कहा कि बलिया में कुछ तो है जो इतने कम समय में हमारी कथा फाइनल हो गई।

09 Jun 2026 4 min read
1003021512
Breaking News

शिव महापुराण में आज से बरसेगी अमृत कथा सरिता

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संकल्प से बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार से प्रारंभ हो रही शिव महापुराण कथा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा आयोजन के लिए लगभग 50 एकड़ भूमि में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के लिए 40×80 फीट का भव्य एवं विशाल मंच तैयार किया गया है, जबकि श्रद्धालुओं के बैठने के लिए करीब एक लाख लोगों की क्षमता वाला विशाल पंडाल बनाया गया है। आयोजन समिति के अनुसार कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होगा, जिसमें दर्जनों यजमान शामिल होंगे।

08 Jun 2026 2 min read
Screenshot_20260606_151429
Breaking News

भृगुनगरी के बाबा बालखंडी नाथ धाम परिसर में शिव महापुराण कथा के अमृत वर्षा करेंगे पं. प्रदीप मिश्र

विख्यात शिव महापुराण कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा पहली बार बलिया आ रहे है. विशाल प्रवचन का आयोजन जनपद बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिउली के फुलवरिया ग्राम सभा में किया जा रहा है, जो बांसडीह रोड थाना से कुछ दूरी पर स्थित है और मुख्य मार्ग से ही दिखाई देता है. यहां पहुंचने के लिए बलिया रेलवे स्टेशन से बांसडीह रोड या बसडीह रोड रेलवे स्टेशन तक आकर वहां से आसानी से कथा स्थल तक पहुंचा जा सकता है.बलिया के इस धाम में होगी सबसे बड़ी शिव महापुराण कथा, पं. प्रदीप मिश्रा आएंगेबलिया के इस धाम में होगी सबसे बड़ी शिव महापुराण कथा, पं. प्रदीप मिश्रा का होगा आगमन, 3 लाख स्क्वायर फीट में लगा पंडाल, रोज डेढ़ लाख श्रद्धालु करेंगे भोजनBallia News: विख्यात शिव महापुराण कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा पहली बार बलिया आ रहे है. विशाल प्रवचन का आयोजन जनपद बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीउली ग्राम सभा में किया जा रहा है, जो बांसडीह रोड थाना से कुछ दूरी पर स्थित है और मेन रोड से ही दिखाई देता है. यहां पहुंचने के लिए बलिया रेलवे स्टेशन से बांसडीह रोड या बसडीह रोड रेलवे स्टेशन तक आकर वहां से आसानी से कथा स्थल तक पहुंचा जा सकता है.

08 Jun 2026 4 min read
Screenshot_20260606_151337
बलिया Breaking News

शिव महापुराण कथा : तैयारियां अंतिम चरण में, सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा 9 जून से सुनाएंगे शिव म

जनपद के पावन एवं ऐतिहासिक बाबा बालखण्डी नाथ धाम में 9 से 15 जून 2026 तक भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाना है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सौजन्य से कराये जा रहे आस्था और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण इस कथा संगम में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक शिव महापुराण कथा का अमृतमय प्रवचन होगा। भव्य शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूर्वाचल एवं पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है

06 Jun 2026 3 min read
1003009051
बलिया Breaking News

टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग देगा नगर पालिका बलिया

टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत जनभागीदारी और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज नगर पालिका अध्यक्ष माननीय संत कुमार गुप्ता उर्फ 'मिठाई लाल' से मुलाकात की गई। बैठक के दौरान उन्हें अभियान की संपूर्ण जानकारी दी गई और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई।

05 Jun 2026 1 min read
1002994523
बलिया

नवागत सीएमओ/रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष का संस्था के लोगों ने किया भव्य स्वागत

बलिया : मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में इण्डियन रेडक्रास सोसाईटी बलिया ने अपने नये उपाध्यक्ष/नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभय नारायण राय का रेड क्रास के सभापति विजय शर्मा व कोषाध्यक्ष / जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष राय एवं पदाधिकारियों /सदस्यों ने बुकें तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

02 Jun 2026 1 min read
1002985372
Breaking News

पत्रकारिता दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर, नौ लोग बने महादानी

जिला अस्पताल के रक्त बैंक में शनिवार को जिला अधिकारी/अध्यक्ष मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशन में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्व विद्यालय के समाज कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारिता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

31 May 2026 2 min read
IMG-20260530-WA0203
बलिया Breaking News

​पत्रकारिता में निष्पक्षता और सेवा भाव से ही दूर होंगी समाज की विकृतियाँ: दिनेश पाठक

पत्रकारों की लेखनी में निष्पक्षता के साथ अगर सेवा का भाव जुड़ा हो तो पत्रकारिता जगत के लोग समाज की विकृतियों को दूर करने के साथ ही लोगों के कठिन से कठिन समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होंगे।" उक्त बातें शनिवार को मीडिया सेंटर अखार पर आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस की संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक ने कही।

31 May 2026 3 min read
1002961366
Breaking News

जेएनसीयू कैंपस: नवनियुक्त कुलपति प्रो. एन. के. शुक्ला का में भव्य स्वागत

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में सोमवार को नवनियुक्त कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता को भावपूर्ण विदाई भी दी गई। जिसमें शिक्षको ने उन्हें विवि के लिए मिल का पत्थर बताया।

25 May 2026 2 min read