राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 55990 मामले हुए निस्तारित
शनिवार को दीवानी न्यायालय के प्रांगण में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर न्यायिक अधिकारियों ,राजस्व विभाग,पारिवारिक वादों एवं मोटर दुर्घटना,बैंक समेत अन्य को मिलाकर कुल 55हजार नौ सौ नब्बे(55990) वादों को निस्तारित कराकर कुल 19करोड़ एक लाख 69हजार आठ सौ निन्यानब्बे रुपए समझौता धनराशि जमा कराया गया। तथा मौके पर 14 करोड़ 54 लाख 67 हजार, 11रूपये की वसूली की गई।