कानूनी पेंच खत्म, अब तेज होगा अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण
हाईकोर्ट के फैसले के बाद परिवहन निगम को मार्ग हस्तांतरण का रास्ता साफ, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएंबलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की बहुप्रतीक्षित अत्याधुनिक बस अड्डा परियोजना के निर्माण में लंबे
हाईकोर्ट के फैसले के बाद परिवहन निगम को मार्ग हस्तांतरण का रास्ता साफ, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं
बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की बहुप्रतीक्षित अत्याधुनिक बस अड्डा परियोजना के निर्माण में लंबे समय से आ रही प्रमुख कानूनी अड़चन अब दूर हो गई है। न्यायिक अफसरों के आवासीय परिसर से जुड़े मार्ग को परिवहन निगम के हस्तांतरण से संबंधित मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय के बाद सुलझ गया है। इसके साथ ही लंबे समय से प्रभावित निर्माण कार्य
Roadways
के अब गति पकड़ने की उम्मीद बढ़ गई है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किए जा रहे इस आधुनिक बस अड्डे को जनपद की परिवहन व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में तैयार किया जा रहा है। कानूनी बाधा समाप्त होने के बाद निर्माण एजेंसी के सामने कार्य को आगे बढ़ाने में आ रही प्रमुख समस्या दूर हो गई है।
यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
नगर के कोर्ट के आवासीय परिसर के सटे प्रस्तावित बस अड्डे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। यहां अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, सुव्यवस्थित पार्किंग, डिजिटल सूचना प्रणाली, बेहतर यात्री सुविधाएं तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की व्यवस्था विकसित किए जाने की योजना है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डे के तैयार होने के बाद यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं मिलने के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
बस अड्डा परियोजना के पूरा होने से न केवल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि शहर में व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। परियोजना के निर्माण में कानूनी अड़चन दूर होने के बाद अब इसके समयबद्ध तरीके से पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता
Reply to ROHITGUPTA