स्थानांतरित अधिशासी अधिकारी पर सरकारी आवास से एसी, साज-सज्जा का सामान व अभिलेख ले जाने का आरोप; नगर पालिका अध्यक्ष ने भेजा पत्र
बलिया। नगर पालिका परिषद, बलिया के अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता 'मिठाई लाल' ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नगर पालिका परिषद, औरैया में स्थानांतरित अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने बलिया स्थित सरकारी आवास से एसी, साज-सज्जा का सामान तथा अन्य सरकारी सामग्री अपने साथ ले जाने के साथ ही संबंधित अभिलेख भी अपने कब्जे में ले लिए।
अध्यक्ष संत कुमार उर्फ़ मिठाई लाल ने 1 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र के अनुसार, संबंधित सामग्री नगर पालिका परिषद की सरकारी संपत्ति थी, जिसकी खरीद स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से की गई थी। पत्र में यह भी उल्लेख है कि 30 जुलाई 2026 को स्थानीय व्यापारियों ने कथित रूप से सामान ले जाए जाने का विरोध किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुआ।
चेयरमैन मिठाई लाल ने पत्र में कहा गया है कि इस घटना से नगर विकास विभाग और नगर पालिका परिषद की छवि प्रभावित हुई है। अध्यक्ष गुप्ता ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने तथा आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय निकाय निदेशालय, मंडलायुक्त आजमगढ़, नगर मजिस्ट्रेट बलिया, नगर पालिका परिषद औरैया सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई.
Comments
Every news is absolutely perfect.
Reply to Ajay Kumar Singh