कार्यक्रम के दौरान जिला जज अनिल कुमार झा ने अपर जिला जज चतुर्थ के पेशकार एवं पूर्व केंद्रीय नाजिर डॉ. कुमार विनोद को रामचरितमानस, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कुमार विनोद ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय न्यायिक व्यवस्था की सेवा में समर्पित किया है और अपने कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट कार्यशैली की मिसाल पेश की है।
जिला जज ने कहा कि उन्हें यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि डॉ. कुमार विनोद ने एम.ए., बी.एड., एलएल.बी. एवं पीएचडी जैसी उच्च शिक्षाएं पूर्ण कीं। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से "नवगीत : संवेदना और भाषा" विषय पर शोध कार्य पूरा किया तथा आधुनिक नवगीत की संवेदना एवं गीति-धर्मिता पर भी महत्वपूर्ण अध्ययन प्रस्तुत किया।
समारोह में एडीजे प्रथम पुनीत कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गंगवार, रामकृपाल, सैफ अहमद, स्निग्धा प्रधान, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक उपाध्याय सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. कुमार विनोद को मृदुभाषी, संवेदनशील गीतकार, रचनाकार एवं कर्मठ अधिकारी बताते हुए उनके योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।
Comments
No comments yet.