सावन पर सजधज कर तैयार हुई भृगुनगरी, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में
श्रावण मास की पहली सोमवारी 3 अगस्त को लेकर भृगु नगरी स्थित प्राचीन बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर
पहली सोमवारी को जुटेंगे भोले के भक्त, तैयारियों पर विशेष फोकस
बलिया। श्रावण मास की पहली सोमवारी 3 अगस्त को लेकर भृगु नगरी स्थित प्राचीन बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भी
ड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह से देर रात तक हजारों शिवभक्तों के जलाभिषेक की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन की निगरानी में पूरे आयोजन की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग की गई है तथा श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और जलाभिषेक के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं।
मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
वहीं, यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्वक बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।
श्रावण की पहली सोमवारी को लेकर पूरे भृगु नगरी में भक्तिमय माहौल है। मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया है, जिससे बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर की भव्यता और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.