बलिया। शिव मंदिर निधरिया परिसर में 12 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में प्रतिदिन रुद्राभिषेक, रुद्र चंडी पाठ, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
आयोजन के दौरान 12 अगस्त को कलश यात्रा एवं गणेश पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 20 अगस्त को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस धार्मिक आयोजन में परम पूज्य बाबा सियाराम दास जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। वहीं कथावाचक पंडित सुनील पाण्डेय श्रद्धालुओं को शिव महिमा एवं धार्मिक कथाओं का रसपान कराएंगे।
यज्ञाधीश स्वामी आनंद जी महाराज ने बताया कि आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
Comments
No comments yet.