Skip to content
Sunday, July 5, 2026
Breaking

Today's Lead

Editor's Picks

Essential reads selected by the newsroom.

Latest News

Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.

IMG-20240926-WA0189
Breaking News

बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट का गुंबद

बलिया के मॉडल रेलवे स्टेशन को वास्तव मॉडल स्टेशन का रूप देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर भवन से लेकर रेलवे स्टेशन परिसर तक, प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया को सुसज्जित किया जा रहा है। जहां ठेकेदार द्वारा बलिया रेलवे स्टेशन के गुंबद के छज्जा टूटने के बाद निर्माण कार्य में हुई लूट-खसोट की कलई खुल गई। मौके पर पत्रकारों के पहुँचते ही ठेकेदार द्वारा आनन फानन में गुम्बद के टूटे छज्जे को ढकवाया जाने लगा. इसको लेकर तरह तरह के अटकलों का बाजार गर्म है.

26 Sep 2024 1 min read
IMG-20240926-WA0289
Ballia Health

रेडक्रॉस सोसाइटी की अनोखी पहल , जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से चलाया आपदा जोखिम न्यूनीकरण का प्रशि

जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के आदेशानुसार गुरुवार को गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला आपदा प्रबंधन एवं इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बलिया व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आपदा न्यूनीकरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

26 Sep 2024 1 min read
rape_1489184679-300x233
Breaking News

नाबालिग लड़की संग दो आरोपियों ने किया गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बांसडीह कोतवाली के एक गांव में बुधवार को एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत दो के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। उधर सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा और फारेसिंक टीम मौके पर पहुँच घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बांसडीह कोतवाली में बुधवार को एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर दिया।

26 Sep 2024 1 min read
Breaking News

न्यायालय खबर: विभिन्न मांगो को लेकर वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

जिलाधिकारी को सौंपी अपनी मांग पत्र की कापी वकीलों ने अपनी मांग को लेकर नही किया न्यायिक कार्य विधि संवाददाता बलिया: शासन द्वारा अपेक्षित व विधि द्वारा स्थापित होने वाली नैतिक एवं आदर्श मूल्यों की स्थापना के लिए...

25 Sep 2024 1 min read
IMG-20240924-WA0335

कुलाधिपति ने दीक्षान्त समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि व स्वर्ण पदक किया प्रदान

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षान्त समारोह का आयोजन बुधवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में कुलाधिपति/राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर कुलाधिपति ने स्नातक के 19448, स्नातकोत्तर के 3894 सहित कुल 23342 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गयी। इसमें 9452 छात्र तथा 13890 छात्राएं थीं। उन्होंने दो विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि तथा अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 42 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया। स्वर्ण पदक पाने में 34 छात्राएं तथा 8 छात्र थे। सभी विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली एमएससी (जन्तु विज्ञान) की छात्रा आयुषी कुमारी सिंह को चांसलर मेडल प्रदान किया गया.

24 Sep 2024 1 min read
Samacharbank_20240908_124608_0000
Breaking News

होमगार्ड को चकमा देकर फरार हुआ चोरी का आरोपी

जनपद के मनियर थाना में चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सोमवार की भोर में पहरे पर तैनात होमगार्ड को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। यह जानकारी होने पर पुलिस रात भर हांफती रही, लेकिन सोमवार को समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग सका और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में खाक छानती रही। हालांकि इस घटना से पुलिस इनकार कर रही, लेकिन थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे ने पहले दबी जुबान स्वीकार किया फिर मुकरते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है.

23 Sep 2024 1 min read
IMG-20240923-WA0278

IRCS ने चलाया राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रति जनजागरुकता अभियान

जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के आदेशानुसार आज दिनांक 23/09/24 दिन सोमवार को गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं संचारी की रोकथाम के लिए जन जागरुकता अभियान के तहत गोष्ठी इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.

23 Sep 2024 1 min read
IMG_20240422_161056-5
Breaking News

गंगा नदी के छाड़न में डूबने से युवक की मौत

दुबहड़ थाना के माधोमठ- बंधुचक गांव के पास सोमवार को गंगा नदी के बाढ़ के छाड़न में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने गांव के लोगों के सहयोग से छानबीन के बाद शव को प्राप्त किया। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

23 Sep 2024 1 min read
IMG-20240922-WA0019
Breaking News

बाढ़ प्रभावित लोगों के मदद को आगे आयी रेड क्रास सोसाइटी बलिया

जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया के निर्देशानुसार व चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया की टीम ने चांद दियर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित किया। इस दौरान रेड क्रास टीम ने प्रभावित लोगों को नाव के सहारे पानी में जलमग्न उनके दरवाजे तक पहुंच कर तिरपाल व ब्रेड के साथ साथ मुख्य चिकित्साधिकारी / उपाध्यक्ष रेड क्रास के निर्देश से संक्रामक बीमारियों से बचने हेतु आवश्यक दवाई भी वितरित किया।

23 Sep 2024 1 min read
cyber crime
Breaking News

साइबर ठगों ने किया साढ़े छह लाख की ठगी

कम निवेश करके अच्छी कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने चितईपुर थाना क्षेत्र के वृंदावन बिहार कालोनी निवासी अभिषेक कुमार से साढ़े लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस को दी गई.

23 Sep 2024 1 min read
IMG-20240922-WA0035-1024x580
Ballia Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज: रास्ते में रोकवा कर बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

उभांव थाना के जमुआव गांव के पास रविवार की देर शाम हिस्ट्रीशीटर को रोकवा कर बदमाशों ने गोली मार दिया जो हिस्ट्रीशीटर के पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए वहाँ से फरार हो गए। घटना की सूचना स्वयं हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया. जहां से चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.

22 Sep 2024 1 min read
IMG-20240922-WA0001
Breaking News

लखनऊ के होटल में मिलने के बहाने महिला ने की थी प्रेमी की हत्या, गिरफ्तार

होटल सोलम इन में शनिवार की रात पीजीआई थानाक्षेत्र निवासी संतोष सिंह गौतम उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र निवासी अपनी प्रेमिका मंजू सिंह पत्नी सरोज सिंह के साथ गए थे। लखनऊ : कृष्णानगर थाना क्षेत्र के होटल सोलम इन में विव...

22 Sep 2024 1 min read