बलिया : एसोसिएशन ऑफ़ पीडियाट्रिक्स यूपी ( एओपी, यूपी) एवं बलिया अकैडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर के एक निजी होटल में इन्फेक्सीयस डिजिज मॉड्यूल (फीवर) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश के कई जनपदों से आए वरिष्ठ चिकित्सकों ने बुखार जैसी सामान्य समझे जाने वाले लक्षण के बारे में तकनीकी शोधों एवं वैज्ञानिक आधार पर चलाई जाने वाले उपचार एवं जांच के बारे में विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किये.


इस मौके पर एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स यू पी के अध्यक्ष डॉक्टर डॉ. डी. एम. गुप्ता ने चिकित्सकों को बुखार से संबंधित बीमारी के लक्षणों व नवीनतम पद्धति पर विस्तार से जानकारी साझा करते हुए बताया कि बाल रोग चिकित्सा के क्षेत्र में नित्य नवीन शोध एवं जानकारियां आती रहती हैं, जिन्हें हम खुद समझें तथा कार्यशाला के माध्यम से दूसरे चिकित्सकों को भी प्रशिक्षित करते रहे . जिससे मरीजों को समय से सही उपचार मिल सके. ऐसे में हम सभी का नैतिक कर्तव्य की नए शोध के हिसाब से चलने वाले स्वीकृत उपचार को ही वरीयता दें. इस मौके पर कानपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विवेक सक्सेना, नोएडा से डॉ. विनीत त्यागी एवं डॉ रुचिरा गुप्ता, गोरखपुर से डॉ. डीके भगवानी सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने बुखार के विभिन्न पहलुओं पर अपने अपने विचार रखे.


जिला चिकित्सालय बलिया के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के यादव ने इस तरह के आयोजनों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अनुशंसा की. जिससे जनपद के चिकित्सकों को अपने कौशल को सुधारने एवं आधुनिकतम इलाज करने में सहायता मिले।


इस मौके पर प्रदेश भर से आए वरिष्ठ चिकित्सकों को जनपद के वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह तथा बुके देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर डॉ. राजेश केजरीवाल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. आशु सिंह, डॉ. आफ़ताब आलम, डॉ रजनीकांत यादव, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ संदीप गुप्ता, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ दीपक सिंह एवं बलिया अकैडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स के सचिव डॉ. अविनाश उपाध्याय आदि चिकित्सक मौजूद रहे. अंत में वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार जताया.