बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन की एक और नई शाखा
उड़ान कराटे एकेडमी का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सनबीम स्कूल अगरसंडा के निदेशक डॉ. अरुण सिंह गामा एवं द शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे फेडरेशन उत्तर प्रदेश के महासचिव सेंसई एलबी रावत के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अजित कुमार पाण्डेय शिक्षक संघ अध्यक्ष दुबहड़ ब्लॉक, धीरज गुप्ता राजश्री पब्लिक स्कूल नगवा, विकास सोनकर यूनियन शोतोकान कराटे फेडरेशन के फाउंडर विशिष्ट अतिथि रहें।उड़ान कराटे अकेडमी खोलने का उद्देश्य यह हैं की जनपद के बालक बालिकाओं को शारीरिक मानसिक और स्वस्थ्य तथा आत्मा सुरक्षा के गुण सीखकर अपने आपको मजबूत बना सके।