Skip to content
सोमवार, 02 नवम्बर 2026 | 12:03 AM
समाचारबैंक खबरों का भरोसेमंद बैंक

Topic

#बलिया

IMG_20240628_135450_copy_1024x1217
Breaking News

डॉक्टर्स डे : एक जुलाई को चिकित्सकों का सम्मान व कार्यशाला

आइएमए बलिया व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक जुलाई चिकित्सक दिवस के अवसर पर नगर से सटे हनुमानगंज स्थित महादेव पैलेस में चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें एक सतत प्रशिक्षण कार्यक्रम (कार्यशाला) का आयोजन भी किया गया है. जिसमें वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल्स से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा व्याख्यान भी प्रस्तुत किया जाएगा. यह जानकारी बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर विनोद कुमार गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी.

29 Jun 2024 2 min read
IMG-20240625-WA0153
Breaking News Health

सनबीम के होनहार विद्यार्थी लेफ्टिनेंट शुभम मयंक सिंह का हुआ विद्यालय प्रांगण में सम्मान

करत करत अभ्यास ते जड़मति हो सुजान*इसे सिद्ध किया है सनबीम स्कूल बलिया के पूर्व विद्यार्थी(एलुमनी) शुभम मयंक सिंह ने।अपने अथक परिश्रम एवम जीवन में अनुशासन, धैर्य धारण कर उन्होंने अपने जीवन के लक्ष्य अर्थात एन डी ए की कठिन परीक्षा पास कर देश की थल सेना में 21वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर लिया है।उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय अपितु संपूर्ण जिले को गौरवान्वित किया है।

25 Jun 2024 2 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News Crime

ब्रेकिंग न्यूज बलिया के आनंद नगर मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सनसनी

यूपी के बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में किराया के मकान पर रह रहे एक युवक ने रविवार की देररात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना से अवगत कराया। मृतक की शिनाख्त विशाल सैनी 22 वर्ष पुत्र सुनील सैनी निवासी नौबतपुर थाना सैईदराजा जिला चंदौली के रूप में की गई।

03 Jun 2024 2 min read
vote-2024-06-bfbfb0347bae5e8babe6f782d3685294
Breaking News

बलिया के ग्राम मठ धज्जू गिरि के ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

प्रशासन व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की ग्रामीणों ने नहीं सुनी बात सड़क, बिजली, पानी, ट्रान्सफार्मर ग्रामीणों की है समस्या गांव की आबादी 1400 तथा मतदाता 997 बलिया। लोकसभा 72 के बैरिया विस क्षेत्र के ग्राम म...

01 Jun 2024 2 min read
IMG-20240528-WA0054
Breaking News

नारद के बयान पर विधायक रिजवी का करारा पलटवार

नारद राय द्वारा अनाप शनाप बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं जिस समाजवादी पार्टी ने उन्हें फर्श से उठा कर अर्स तक पहुंचाई उसमे ताला लगाने की बात कहना छोटा मुंह बड़ी बात हैं समाजवादी पार्टी किसी एक आदमी के बूते खड़ी नही हैं बल्कि लाखो लाख कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के बल पर खड़ी हैं। उक्त बाते समाजवादी पार्टी के प्रांतीय सचिव और सिकंदरपुर के विधायक मु.जियाऊदीन रिजवी ने मंगलवार को जारी अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा.

28 May 2024 2 min read
Screenshot_2024-05-28-09-28-48-509-edit_com.ak.ta.dainikbhaskar.activity
Breaking News International

पूर्वमंत्री नारद ने सपा से नाता तोड़ राजनीतिक गालियारे लाया भूचाल, दिया बड़ा संकेत

समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद बलिया के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री नारद राय का एक फोटो केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी है। इस फोटो ने बलिया की राजनीतिक तपिश को और बढ़ा दी है।

28 May 2024 2 min read
6654b127707d5-cyclone-remal-271454691-16x9-1
Breaking News Crime

कोलकाता के समुद्री तट पर रेमल चक्रवात का लैंडफॉल शुरू, NDRF मुस्तैद, पूर्वांचल में बारिश ने दी राहत

कोलकाता के समुद्री तट पर रेमल चक्रवात का लैंडफॉल शुरू हो गया है. इलाके में NDRF की टीमें मुस्तैद कर दी गयी है. रेमल का असर पूर्वांचल में भी देखने को मिला. मंगलवार को रेमल का असर यूपी के पूर्वांचल इलाके साफ देखने को मिला. करीब पण बजे शाम को झमाझम बारिश ने लोगो को भीषण गर्मी से राहत दिलायी.

27 May 2024 2 min read
03042024064408-0-fotojet
Breaking News

भाष्कर तेवर तल्ख़ : पारा पहुंचा 45 के पार, जून में होगी झमाझम बारिश

देश भर के अधिकतर राज्यों में चिलचिलाती गर्मी से आमजन परेशान है. राजधानी में तेज हवाएं चलने से  को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. उमस के कारण 41 डिग्री तापमान में भी भी 50 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस की गई. आलम यह है पारा सभी रिकॉर्ड तोड़कर 48 डिग्री तक गर्मी का एहसास करा चुका है. चिलचिलाती धूप के बीच लोग पसीने से भी भीगते नजर आए.

26 May 2024 3 min read
fir
Breaking News

कोर्ट न्यूज: किशोर का शारीरिक शोषण करती थी युवती, पाक्सो एवं अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वि

जिला एवं सत्र न्यायालय के कैंपस के अदालतों में वर्तमान भौतिकता के परिवेश में लगभग अधिकांश पाक्सो से संबंधित मामले लड़कियों के साथ छेड़छाड़ , दुष्कर्म, आदि के आते रहे लेकिन सुनकर शायद आपको आश्चर्य होगा एक 25 वर्षीय लड़की ने नाबालिग -17 वर्षीय(वर्तमान में) लड़के को गलती से गया मिस्ड कॉल अज्ञात नंबर के जरिए बात करना शुरू किया और उसे अपने ग्रिप में लेकर शारीरिक एवं आर्थिक शोषण करती रही, आडियो, वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया

23 May 2024 2 min read
IMG-20240429-WA0230
Breaking News

कोर्ट की खबर : धोखाधड़ी करने के अभियुक्त को एक साल की सुनाई कारावास की सजा

लगभग बीस साल पुराने धोखाधड़ी कर कूटरचित पट्टा लिखवाने के मामले में शनिवार को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांभवी यादव की अदालत ने आरोपी पर दोष सिद्ध करार दिया है और एक साल के कारावास की सजा से दंडित की है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोतवाली थाने द्वारा दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 464/2004 में सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली गांव निवासी अभियुक्त राम आसरे पुत्र स्व.राम सिहांसन गौड़ को न्यायालय ने भादवि की धारा 420 के तहत दोषी पाकर उक्त सजा से दंडित की है।

18 May 2024 1 min read
img-20240514-wa0005
Breaking News

जिले में बदमाशों की दबंगई से हर कोई परेशान, एक ही युवक की सरेराह पिटाई

नगर सहित आसपास के इलाकों में दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों हनुमानगंज पुलिस चौकी के पास एक छात्रनेता को गोली मारने के मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक नया मामला सामने आ गया. शहर से सटे गड़वार रोड पर अगरसंडा स्थित एक मैरिज हॉल के पास बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक अपने मित्र के साथ अस्पताल जा रहे थे, तभी बदमाशों ने निधरिया नई बस्ती के पास पुनः ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से अटैक कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

14 May 2024 2 min read
IMG-20240511-WA0065
Breaking News

मदर डे : माँ की ममता, वात्सल्य, करुणा, दया की भावना के तहत मनोहरी प्रस्तुति

माँ एक शब्द ही नहीं अपितु धरा के प्रादुर्भाव का एक प्रमाण है। धरती की समस्त शक्तियों में पूजनीय देवियां मातृशक्ति का प्रबल परिचायक है। आज मातृ दिवस के अवसर पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में बच्चों के द्वारा माँ की ममता, वात्सल्य, करुणा, दया की भावना को ध्यान में रखकर मनोहरी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत गीत माँ तू कितनी अच्छी है से हुई इस गीत की प्रस्तुति से सभी लोग भाव विभोर हो गए।

11 May 2024 1 min read