Skip to content
सोमवार, 02 नवम्बर 2026 | 12:05 AM
समाचारबैंक खबरों का भरोसेमंद बैंक

Topic

#बलिया

IMG-20240503-WA0125
Breaking News

डाक बाँटने के साथ, मतदान के लिए भी करेगा प्रेरित डाक विभाग पीएमजी कृष्ण कुमार यादव

डाकिया डाक लाया, डाकिया बैंक लाया और अब डाकिया देश में लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लोगों को मतदान के लिए भी प्रेरित करेगा। भारतीय चुनाव आयोग के ‘स्वीप कार्यक्रम’ के अंतर्गत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का बीड़ा अब डाक विभाग ने भी उठाया है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर बलिया के 355 डाकघरों सहित परिक्षेत्र के अधीन कुल 1729 डाकघरों के माध्यम से यह वृहद् अभियान चलेगा।

04 May 2024 2 min read
IMG-20240502-WA0190
Breaking News Crime

जानलेवा कोरोना वैक्सीन मामले को सुप्रीमकोर्ट स्वतः संज्ञान में ले : रामगोविंद

उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि जान बचाने के लिए जरूरी बताकर पूरे देश को जानलेवा कोरोना वैक्सीन लगवा देने का मामला नरसंहार जैसा गंभीर अपराध है। इस अपराध में देश की बड़ी शक्तियाँ शामिल हैं। इसलिए सुप्रीमकोर्ट इसे स्वतः संज्ञान में लेकर जांच कराए और उन सभी लोगों पर नरसंहार का मुकदमा चलाए जो इसमें लिप्त रहे हैं।

02 May 2024 3 min read
1-58-1024x472-1
Breaking News Health

हीटवेव से बचाव के लिए सीएमओ ने डॉक्टर्स को दिए नवीनतम जानकारी

बलिया मेडिकल एसोसिएशन तथा बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार की देर शाम नगर के एक निजी होटल में हीट रिलेटेड इलनेस (एचआरआई) की नवीनतम जानकारी व बचाव पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिट रिलेटेड इलनेस व उसके लक्षणों पर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान हीट वेव से बचाव पर भी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार साझा किया।

25 Apr 2024 2 min read
IMG-20240422-WA0114
Breaking News Health

हीटवेब: अस्पतालों में अब दिखने लगा असर, डीएम ने दौरा कर देखा अस्पताल का सच

हीटवेब ने जहां अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. वहीं शासन प्रशासन के अफसरों की बेचैनी भी बढ़नी शुरू हो गई है. आलम यह है कि जिला अस्पताल में हीट वेव और लू लगने वाले मरीजों का तादाद बढ़ना शुरू हो गया है. वहीं अस्पताल प्रशासन ने जिला अस्पताल में एक हीटवेब वार्ड भी शुरू कर दिया है. जिसमें हीट वेव से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाएगा. भीषण धूप के चलते अस्पताल में हर रोज एक दो मरीज हीट वेव से पीड़ित आ रहे हैं. हालांकि इन मरीजों को शासन की शक्ति के चलते हीटवेव पीड़ित नहीं बताया जा रहा. इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को जिला महिला और पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया।

23 Apr 2024 3 min read
IMG-20240420-WA0000
Breaking News

कराटे चैंपियनशिप 2024 में भाग लेने लखनऊ पहुंची 26 सदस्यीय टीम

कराटे एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित कैडेट,जूनियर अंडर 21 व सीनियर कराटे चैंपियनशिप 2024 का आयोजन लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित है | 20-21 अप्रैल तक चलने वाले इसे कराटे प्रतियोगिता में जनपद बलिया के कुल 26 सदस्यीय टीम प्रतिभाग हेतु आज लखनऊ पहुंच चुकी है.

20 Apr 2024 1 min read
realistic-news-studio-background_52683-103246
Breaking News

बलिया जिले के बैरिया तहसीलदार कोर्ट से एक साथ 85 फाइलें हुईं गायब, अफसरों में हड़कंप

बैरिया के स्थानीय तहसीलदार कोर्ट से फाइलें गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। यहां तहसीलदार कोर्ट से 1-2 नहीं बल्कि 85 फाइलें गायब हो गई हैं। इस मामले में तहसीलदार के पेशकार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अब मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, तहसील के तहसीलदार न्यायालय से जमीन आदि से जुड़े मुकदमों की करीब 85 फाइलें गायब हो गयी हैं। इसकी जानकारी होते ही महकमे में खलबली मच गयी।

19 Apr 2024 2 min read
samacharbank_1
Breaking News

सिर्फ ब्रांड के भरोसे नहीं चलेगा काम, मेहनत तो लगेगी

चुनावी महौल पूरा गरम हो चुका है और पहले चरण की तैयारी भी पूरी हो चुकी है. जल्द ही पहले Slip का प्रचार भी बंद हो जाएगा और उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीन में कैद हो जाएगी. लेकिन, बाकी के छह चरणों की तैयारी तो करनी होगी. इन चुनावों की खास बात यह है कि पक्ष हो या विपक्ष सभी राष्ट्रीय स्तर पर ही मुद्दों को समेट कर चुनाव लड़ना चाहते हैं.

15 Apr 2024 2 min read
IMG-20240408-WA0213_copy_800x559
Breaking News

प्रोत्साहन : अत्यंत जोश, उमंग के बीच संपन्न हुआ सनबीम बलिया का वार्षिक प्रोत्साहन

उचित मार्गदर्शन में किया गया सतत प्रयास ही सफलता की कुंजी है। सही दिशा एवम सच्ची निष्ठा से किया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। ऐसे ही कार्यरत विद्यार्थियों हेतु वार्षिक सत्र के अंत में परीक्षा तथा उनके मूल्यांकन पश्चात श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का उत्साहवर्धन करने हेतु बलिया के सनबीम स्कूल में दिनांक 8 अप्रैल 2024 को प्रोत्साहन (पुरस्कार वितरण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध शिक्षाविद (नीति आयोग से संबंधित) डॉ राबिया भाटिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदया को विद्यालय सचिव श्री अरुण कुमार सिंह,निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह,तथा प्रधानाचार्य डॉ अर्पिता सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

08 Apr 2024 4 min read
IMG-20240401-WA0060
Breaking News

संस्कार, संस्कृति और भारतीयता का केंद्र बिंदु है नागाजी: प्रान्तीय मंत्री रामनाथ

बलिया में सत्र 2023-24 के वार्षिक परीक्षाफल वितरण का आयोजन नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर मे किया गया। इस कार्यक्रम मे अव्वल प्रतिभागियों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के मंत्री रामनाथ गुप्त , विशिष्ट अतिथि प्रदेश निरीक्षक राम सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय के वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया - बहनों को पुरस्कृत किया गया।

01 Apr 2024 3 min read
happy_holi_2022_1647485275
Breaking News Health

होली पर्व : दो दिन के चक्कर में कहीं इस बार फीकी न पड़ जाय त्यौहार

। जनपद के लोग एक बार फिर होली मनाने को लेकर उहापोह की स्थिति में है। जिले में कहीं 25 तो कहीं 26 मार्च को होली लोग मना रहे हैं। जिला प्रशासन ने व्यापारी, पंडित व सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर उनके सहमति के बाद 25 मार्च को होली मनाने का निर्णय लिया था।

24 Mar 2024 2 min read
IMG-20240324-WA0045
Breaking News

Ballia : राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

बलिया : श्री जमुना राम महाविद्यालय चितबड़ागांव के बहुद्देश्यीय सभागार में रविवार को राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय शिविर का विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मर्चेंट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम और विशिष्ट अतिथि इंजी. तुषारनंद रहे। इस दौरान छात्र छात्राओं एक से बढ़कर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.

24 Mar 2024 1 min read
13
Breaking News Crime

कृष्ण-सुदामा के भावुक मिलन की मनमोहक प्रस्तुति देख श्रोताओ को आंखों से छलके आंसू

कृष्णा और सुदामा के मिलन की कथा स्टेशन मालगोदाम रोड पर स्थित शिव साइन मंदिर के निकट चल रहे भागवत कथा में जीवंत हो गई। कृष्ण- और सुदामा के मिलन का मार्मिक मंचन देख श्रद्धालुओं के आखों से आंसू छलकने लगे। कथामर्मज्ञ पंडित कन्हैया पाण्डेय ने श्रीमद्भागवत कथा के अन्तिम सातवें दिन कृष्ण और सुदामा के मिलन की कथा सुनाया। कथा में श्रीकृष्ण सुदामा से कैसे गले मिले, उन्हें पैरों को धोए, पैरों से कांटे निकाले, सुदामा की पोटली से मिले अन्न को दो मुट्ठी खाए, तीसरे बार खाने जा रहे थे तभी रुक्मिणी ने प्रभु का हाथ रोक लिया।

18 Mar 2024 2 min read