चुनावी बांड के नाम पर हुई अकूत वसूली में हर स्तर पर संलिप्त है मोदी सरकार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि चुनावी बांड के नाम पर क्षद्म कम्पनियों के माध्यम से भाजपा के लिए की गई अकूत धन वसूली के मामले में अभी तक जो तथ्य उजागर हुआ है, उसमें मोदी सरकार हर स्तर पर लिप्त नजर आ रही है। इस मामले की चर्चा में लोग देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी संलिप्त मान रहे हैं।