सपा नेता स्व. राजमंगल के घर पहुँचे अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, हर संभव मदद दिया भरोसा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फेफना के बिसुकियां गांव में दिवंगत सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल के घर करीब सवा दो बजे पहुंचे और दिवंगत जिलाध्यक्ष के चित्र पर नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया। जहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष व राष्ट्रीय महासचिव राम गोविंद चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, स्व.यादव के पुत्र रजनीश विधवा पत्नी रंजू देवी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही बेटी रोली, छोटी बेटी रितु तथा गांव के जनपद व गैर जनपद के तमाम नेता व मंत्री मौजूद रहे।