शहीद पार्क चौक में मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस
बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा नगर के शहीद पार्क चौक परिसर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के प्रांत कार्यवाह विनय सिंह तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलिया जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय गर्ग द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा वहां बने अखण्ड भारत के मानचित्र पर व पार्क में हजारों दीपों को प्रज्ज्वलित किया गया, जिसकी छटा अत्यंत मनोहारी थी। अपने उद्बोधन में प्रान्त कार्यवाह विनय जी ने विभाजन के कारणों पर चर्चा करते हुए उसकी विभिषिका का भी वर्णन किया।