बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में जमुना राम मेमोरियल स्कूल मानपुर चितबड़ागांव में आज एक दिवसीय ट्रेनिंग कैंप एवं कराटे कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया था। इस बेल्ट टेस्ट में जमुनाराम मेमोरियल स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा पास हुए खिलाड़ियों में येल्लो बेल्ट तेजस्वी सिंह, विनायक, रूपांजलि, अंकिता,अंशी,सचिन, वेदांत,विशाल कौशलेश,रुद्रांश, रूद्र,आयुषी श्रेयांश, येल्लो बेल्ट ऑरेंज बेल्ट रजनीश,वेद गुप्ता, रनवीर, ओमप्रकाश, ग्रीन बेल्ट अमृतेश सिंह, तनय यादव, जयवीर, अनमोल, ब्लू बेल्ट में स्मृति पाठक, अमित विक्रम, प्रियल तिवारी, श्रेयशी आदि पास हुए.

यह बेल्ट टेस्ट द शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे फेडरेशन के महासचिव एल बी रावत नेशनल रेफ्री व कोच कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के देख रेख में देख रेख में किया गया। एल बी रावत ने कराटे बेसिक के साथ साथ काता कुमिते की ट्रेनिंग मुख्य रूप से दिया गया तथा बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के टेक्निक से भी अवगत कराया गया। विद्यालय के कराटे कोच सुनील यादव ने महासचिव एल बी रावत का स्वागत अभिनन्दन किया। विद्यालय के प्रबंधक....... प्रधानाचार्य एब्री बघेल, प्रबंध निदेशक तुषारनन्द ने इन सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी