Ballia News : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने कानून व्यवस्था एवं जनहित के दृष्टिगत मनियर थानाध्यक्ष मंतोष कुमार को लाइनहाजिर कर दिया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक रत्नेश कुमार दूबे को मनियर थाने की कमान सौंपी गई है। एसपी ने आदेश से अवगत होकर तत्काल सम्बन्धित उपनिरीक्षकों को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।