Breaking News
Tax Return : आज कर लें ये काम, नहीं तो भरना होगा जुर्माना
आज, 31 जुलाई, 2024, FY2023-24 या AY2024-25 के लिए अपना आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की लास्ट डेट है. आज के बाद आईटीआर फाइल करने पर धारा 234F के तहत भारी जुर्माना लगेगा. इसमें 5,000 रुपये तक का जुर्माना और धारा 234A के तहत ब्याज शुल्क लगेगा. इसके अलावा, देर से फाइल करने वाले पुरानी कर व्यवस्था का विकल्प नहीं चुन सकते हैं. इससे उन्हें धारा 80C, धारा 80D और HRA जैसी संभावित कटौती का लाभ नहीं मिल पाएगा. आप आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल - incometax.gov.in पर जा कर अपना ITR दाखिल कर सकते हैं.