
(Kolkata Doctor Rape Murder). पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और उसकी हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस प्रकरण को लेकर देश में डाक्टरों की संस्था आई एम ए ने सरकार कार्रवाई करने के लिए मांग पत्र भेजा. आई एम ए संस्था की जिला इकाई बलिया मेडिकल एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर सोमवार प्रोटेस्ट करने का निर्णय लिया है. डॉक्टर्स ये सवाल कर रहे है कि महिलाओं कि सुरक्षा के लिए आखिर सरकार ने क्यों नहीं कठोर नियम बनाये.

आइएमए से सचिव डॉ. ए. के. गुप्ता ने कहा कि सवाल एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर जाकर अटक गया है. हॉस्पिटल जैसा पब्लिक स्पेस, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद होते हैं, वहां इस तरह की घटना होना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है. कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस का आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है.इस मामले में कोलकाता पुलिस ने एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान संजय रॉय के रूप में हुई है. कोलकाता की एक अदालत ने 10 अगस्त को गिरफ्तार किए गए सिविक वॉलंटियर को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. बता दें कि यह मामला 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी का है. मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थी.
इस मौके पर डॉ. गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था पूरी देश में प्रोटेस्ट करके अपना विरोध दर्ज कराएगी. सोमवार को जिले के आइएमए चिकित्सक विरोध प्रदर्शन करने के बाद डीएम से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपेंगे.
Comments
No comments yet.