बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज से चंद दूरी पर स्थित एक बीयर दुकान के सेल्समैन को दबंग द्वारा मारने पीटने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। घायल सेल्समैन का नाम विकास वर्मा है। पीड़ित सेल्समैन ने इस मामले में शहर कोतवाली में तहरीर दे दी है. पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी हुई है.
पीड़ित विकास वर्मा कि माने तो दबंग द्वारा बिना किसी बात के ही मुझे मारापीटा गया है। मेरे द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। इस संबंध में शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
No comments yet.