Breaking News
एक माह से गायब नवीन का नर कंकाल मिला, इलाके में सनसनी
शनिवार की शाम एक माह से लापता नवीन राम का कंकाल, कपड़ा, आधार कार्ड, चप्पल सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद दरौली नदी के किनारे मिलने के बाद सैकड़ों की तादात में महिला व पुरुष थाने पर पहुंच जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही से युवक की जान गई है। अगर पुलिस तत्परता से कार्रवाई की होती तो युवक की जान बच सकती थी। आक्रोशित ग्रामीण थानाध्यक्ष, हल्का दरोगा व सिपाही के निलंबन की कार्रवाई के साथ ही एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। उधर, थाने पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वे काफ़ी समय तक थाने पर जमे रहे