
Ballia : सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया में बुधवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम निकलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय की छात्रा आस्था यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले की मेरिट सूची में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। सर्वाधिक अंक हासिल कर आस्था सनबीम स्कूल के क्षितिज मंडल में सबसे तेज चमकने वाली सितारा बन गयी है।

बलिया स्थित सनबीम स्कूल में आज कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम निकलते ही खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय की आस्था यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। परिणाम के साथ ही विद्यालय ने लगातार पांचवीं बार जिले में शीर्षता प्राप्त की है। इसके साथ ही आयुष्मान सिंह तथा अंशुमान चौबे ने 97 के साथ द्वितीय,आकाश यादव, अनुराग यशस्वी, रुद्रांश पाण्डेय, स्वाति तिवारी ने 96.4 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही स्वास्तिक राय 96,सुहाना गुप्ता 95 के साथ उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त किया।
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP

इस परिणाम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों का विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बच्चों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के अथक परिश्रम और विद्यार्थियों की अनुशासित पढ़ाई का सुखद परिणाम है।

Enjoy Live Vivid Bharti Click here for more live radio
Advertisement 7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20 Click here for more live radio
Advertisement 9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs Click here for more live radio
कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें Please donate to support our work



















Your IP Address : 216.73.216.133