
बलिया। पूर्व मंत्री स्व विक्रमादित्य पाण्डेय की सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय टाउन हॉल में मनाया गया जिसमें सभी दलों के नेता उपस्थित रहकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। अपनी श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व प्रत्याशी लोकसभा सनातन पांडेय ने कहा कि नेता जी के मुख्यमंत्री के समय स्व.पांडेय जी नगर विकास मंत्री थे और नगर के विकास को प्रमुखता दिया।
पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि विक्रमादित्य पांडेय ने नगर का विकास का जो खाका खींचे उसे पर मैं आगे बढ़ा संयोग से इस विभाग का मैं भी मंत्री था. मैंने उनके द्वारा खींचे गए विकास के खाके को पूरा करने का काम किया अस्पताल में जो 10 वेंटीलेटर मेरे समय में लगाया गया है वह आज तक चालू नहीं हुआ। स्व. विक्रमादित्य पांडेय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि लोगों को स्वास्थ्य कि सुविधा मिले।परमात्मा तिवारी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति पांडेय जी के प्रति लगाव को दर्शाता है।कृषि विशेषज्ञ हरीश पांडेय अपनी श्रद्धांजलि देते हुए विक्रमादित्य पांडेय के अधूरे सपने को पूरा करना ही हम सभी का लक्ष्य है गांव में जाने के लिए अभी कोई सड़क नहीं है। समाजसेवी सुशांत कुमार पाण्डेय ने स्व विक्रमादित्य पाण्डेय जी स्मृतियों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके अधूरे सपनों का अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केन्द्र को सुचारू रूप से संचालन ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सपा नेता रामजी गुप्ता व सुशील पांडेय कान्हा जी ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए विक्रमादित्य पांडेय से अपने लगाओ को बताया। भाजपा नेता नागेंद्र पांडे ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए विक्रमादित्य पांडेय के अधूरे कार्यों को पूरा करने और उनके सोचे गए रास्ते पर चलने का उल्लेख किया। श्रद्धांजलि सभा को जैन वाफ्ट के अध्यक्ष अवधेश राय ने संबोधित करते हुए राजनीतिज्ञ को आगाह किया कि आज सभी को आपसी कटुता से बचने और सौहार्द बनाने की जल्दी है। सभी को विनोद उपाध्याय पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संजय मिश्रा, कामरेड रामकृष्ण यादव, कामरेड रामधारी सिंह,मंटू दुबे अशोक पांडेय, संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल ने कहा कि आदरणीय गुरु जी ने नगर के विकास का जो सपना देखा थे उसे मैं एक-एक करके पूरा करूंगा।
खड़क बहादुर तिवारी, सियाराम यादव व पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि गुरु जी के प्रति अपनी स्मृतियों को जीवंत करते हुए, पांडेय जी के विचारों को जो लोकतंत्र में मजबूती के लिए राजनीति के आदर्श को प्रतिपादित किया। गुरु जी के विचारों में हमारे आदर्श मानदंड हो तो हमसे गलतियां कम होगी नहीं होगी। पांडेय जी इतने सरल थे कि कोई भी व्यक्ति जाकर उनसे अपनी बात कह सकता था। अनिल मिश्रा ने अपने गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया। विक्रमादित्य के साथी कमला शंकर ओझा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पांडेय जी की मूर्ति स्थापना पर जोर दिया। जिला पंचायत सदस्य अजय पांडेय ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सभा की अध्यक्षता प्रमुख साहित्यकार जनार्दन राय और संचालन शिक्षक नेता संतोष पांडेय और सुधीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्ष जी ने संबोधन में डॉक्टर जनार्दन राय ने कहा कि पांडेय जी आचार्य थे तब आठवीं घंटी तक बच्चों को रोकते थे और आठवें घंटी तक बच्चों को रोकना निर्दय कार्य है जो भविष्य संवारने के लिए पांडे जी करते थे। श्री प्रकाश पांडे को धन्यवाद देता हूं और उनके द्वारा 17वीं श्रद्धांजलि सभा में मंच पर अपने प्रिय पात्रों के बीच अच्छा सुदी मिला मैं किसका-किसका नाम लूं प्रकृति कोष से जो जितना तेज ले आता है वह अनायासी वह फूलों सा खिल जाता है संघर्ष के प्रतिमूर्ति थे विक्रमादित्य पांडे ।
विक्रमादित्य पांडेय के सुपुत्र श्री प्रकाश पांडेय मुन्ना जी ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया और 17वीं श्रद्धांजलि सभा का समापन किया।
इस सभा में मुख्य रूप से सुधाकर पांडे, हरे राम पांडे, चिराग उपाध्याय, पराग श्रीवास्तव , बाबू खान, हरीश पांडेय, सुशांत कुमार पाण्डेय,अरूण ओझा, अंजनी पाण्डेय,प्रिंस उपाध्याय, जुबेर खान, मिंटु खान, समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अफजल अहमद, समीम नेता , रामकृष्ण यादव, आप नेता मुन्ना राय समस्त विक्रमादित्य विचारको ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Comments
No comments yet.