बलिया : रामविचार रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान बलिया के प्रांगण में बुधवार को बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र लखनऊ (अंचल) बलिया शाखा द्वारा कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के निदेशक सरदार बलजीत सिंह, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के कार्यपालक निदेशक आशीष पाण्डेय, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में घोष की बहनों द्वारा स्वागत किया गया तथा अतिथि महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती उमा सिंह द्वारा आए हुए अतिथिगण का परिचय व विद्या भारती के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में बैंक के अन्य अधिकारी आदित्य प्रकाश, रंजीत कुमार, रामराज, कमल कुमार ठाकुर, राजकुमार तिवारी,आलोक कुमार जायसवाल, तथा मोहम्मद मुनीम अहमद भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र बैंक बलिया शाखा के बैंक मैनेजर आलोक, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती उमा सिंह तथा अध्यक्ष बहन शुभ्रा सिंह तथा सेनापति वैष्णवी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में छात्रओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जोनल मैनेजर माननीय रणजीत सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को भविष्य में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और भावी बैंक कर्मी होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बलजीत सिंह ने आभार तथा अक्षय ठाकुर जी द्वारा आशीर्वचन दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्या भारती के 15 चयनित विद्यालय को (भैया /बहनों ) 50 कंप्यूटर, कार्यपालक निदेशक एवं निदेशक के द्वारा प्रदान किया गया। इसके साथ ही, बचत की बैंक के उत्पादों की कॉमिक्स बुक ,पेंसिल ,रबड़ की किट बच्चों को जलपान एवं बुके देकर उनका सम्मान किया गया ।इस कार्यक्रम में विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम सिंह, कन्हैया चौबे, संजय कश्यप, ओम प्रकाश, ओमकार सिंह, मणिराम मिश्रा, प्रशांत पाण्डेय, शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्रेम शरण पाण्डेय, बलिया में संचालित विद्या भारती के विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य व कर्मचारी उपज़थित थे। संजय ओमकार जिला प्रचारक विशाल, मनीराम, कन्हैया चौबे, प्रशांत पांडेय, हरनाम जी शैलेंद्र त्रिपाठी, प्रेम शरण, अक्षय ठाकुर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व आचार्य आचार्य उपस्थित रहे.