
नगर के चौक इलाके में खुल गया एक्सिस बैंक की दूसरी शाखा

बलिया: एक्सिस बैंक के शहर के चौक इलाके में दूसरे ब्रांच का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) देवेंद्र प्रताप सिंह व गोरखपुर मंडल के बैंकिंग प्रमुख संजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बैंक शाखा के खुलने से बैंक उपभोक्ताओं को मिलने वाले सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा किया.
इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शहर के बीचों-बीच दो ब्रांच होने से ग्राहकों को पहले से अधिक बेहतर सुविधा मिल सकेगी. निजी बैंकिंग क्षेत्र में एक्सिस बैंक में ग्राहकों के बीच अपनी जो पैठ बनाई है, वह बेहतर वह सराहनीय है. गोरखपुर मंडल के एक्सिस बैंक प्रमुख संजय कुमार सिंह ने कहा कि निजी बैंकिंग क्षेत्र में हमारी बैंक ने ग्राहकों के लिए बहुत ही बेहतर सुविधाएं देनी शुरू कर दी है. जिसका लाभ हमारे उपभोक्ता ले रहे हैं. कहाकि पहले दिन से ही बैंक शाखा की सारी मुख्य सुविधाएं जैसे बचत खाता, चालू खाता, बचत योजनाएं, लाकर सुविधा, गोल्ड लोन एवं सभी प्रकार के व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक लोन भी प्रदान किए जाएंगे. ग्राहकों की सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी.

इस मौके पर शाखा प्रबंधक अंकित कुमार चौरसिया ने सभी ग्राहकों के प्रति आभार प्रकट किया. इस मौके पर मुख्य शाखा प्रबंधक राज किरण सिंह, उप शाखा प्रबंधक नीरज मिश्रा, सुधांशु सिंह, देजी सिंह, परमेश्वर राय, मनीष पांडेय, व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे है.
