सनबीम स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स कैंप "उड़ान" का शुभारंभ
शिक्षा का उद्देश्य न केवल बौद्धिक क्षमता को विकसित करना अपितु सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक रुप से विकास करना होता है। यही कारण है कि विद्यालयी पाठ्यक्रम में क्रीड़ा को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। बलिया जिले का सनबीम स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर अत्याधिक बल देता है,इसी कारण विद्यालय द्वारा समय समय पर विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की क्रियात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है।