Justice Arun Bhansali, Judge Rajasthan High Court, has been recommended for appointment as Chief Justice of the Allahabad High Court.

प्रयागराज : राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति अरुण भंसाली इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इनके नाम की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी है। मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर के सेवानिवृति के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति एम के गुप्ता कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। न्यायमूर्ति भंसाली की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल सकेगा।न्यायमूर्ति भंसाली 8 जनवरी 2013 को राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। उनके नाम की संस्तुति सुप्रीम कोर्ट कोलेजियाम ने केंद्र सरकार से कर दिया है.
Comments
No comments yet.