बलिया: आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट अमृतपाली बलिया के तत्वावधान में फेफना क्षेत्र के मिठवार ग्रामसभा में कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया. जिसमें 101 अत्यंत गरीब और निराश्रित लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया. इस मौके पर गांव के लोगों की बेहतरीन के लिए भी विचार प्रस्तुत किए गए.

इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मौर्य ने कहा कि यह संस्था गांव के गरीब लोगों को मदद के साथ ही हर साल ठंड के समय में कंबल बांटने का कार्य करती है. इसके अलावा गांव से जुड़े लोगों को कैसे मजबूत बनाया जाए, इस पर भी हमारी संस्था कार्य कर रही है. इस मौके पर उदयप्रकाश उपाध्याय ने भी संस्था कार्यों पर प्रकाश डाला.

भाजपा नेता अमिताभ उपाध्याय ने कहा यह संस्था बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है. नर सेवा ही नारायण सेवा है. इस अवसर पर राजेश सिंह, रतन श्रीवास्तव, संजीव सिंह, लक्ष्मण पटेल, विनय सिंह सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे. राजेश सिंह ने इस आयोजन के लिए संस्था के लोगों के प्रति आभार जताया. कहा की ठंड के मौसम में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए. जिससे गुरबत में जीने वाले लोगों की मदद हो सके.