लखनऊ : यूपी में चुनाव आयोग का पहला रुझान सामने आया है। चुनाव आयोग के अनुसार बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के भोला सिंह 3044 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के शिवराम और बसपा के गिरीश चंद्र पीछे हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश शर्मा 3915 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर सपा के महेंद्र सिंह नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी पीछे हैं।यूपी में सपा के लिए अच्छी खबर है वह 32 सीटों पर आगे चल रही.

चुनाव आयोग के अनुसार यूपी में 2 सीटों पर कांग्रेस, 5 पर सपा और 6 पर बीजेपी आगे है। कांग्रेस सहारनपुर, सीतापुर, सपा फिरोजाबाद और आंवला, बिजनौर, मोहनलालगंज, फर्रूखाबाद में आगे है। बीजेपी हरदोई, संतकबीरनगर, मिश्रिख, हरदोई, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर में आगे है।कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है. मतगणना एक बड़ी प्रक्रिया है जिसमें 64 करोड़ से अधिक वोटों की गिनती की जानी है। इस प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे पहली ईवीएम खुली।